फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP closes district today against vijay pandit murder case

आज घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 10 Jun 2014 02:28 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP closes district today against vijay pandit murder case

भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या से पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पार्टी की स्थानीय इकाई ने सोमवार को जिला बंद का ऐलान किया है। कार्यकर्ता आज शहर के बाजारों को बंद कराएंगे और मुख्य रास्तों को जाम करेंगे।

विज्ञापन


जिला बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह 10.30 बजे सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचने के लिए कहा है।

निर्देश दिया है कि कार्यकर्ता अपने साथ अधिक से अधिक लोग लाएं, जिससे जिला बंद सफल हो सके। सनातन धर्म मंदिर पर एकत्र होने के बाद तकरीबन 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता बाजार बंद कराएंगे। डीएनडी सहित अन्य मुख्य मार्गों पर जाम लगाया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

BJP closes district today against vijay pandit murder case

जिला बंद की योजना पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने रविवार सुबह ही बना ली थी। इसकी घोषणा दोपहर को डीएम आवास पर हुए प्रदर्शन के दौरान की गई।

साथ ही पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़े लोगों को फोन व संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी। भाजपा का जिला बंद कराने का उद्देश्य मामले की सीबीआई जांच कराना है।

पदाधिकारियों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार, केंद्र से मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश करे। वहीं, पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता चक्का जाम के जरिए केंद्र सरकार से बढ़ते अपराध के चलते प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

घरों से निकलें संभलकर

BJP closes district today against vijay pandit murder case

जिला बंद का असर ऑफिस की दिनचर्या पर न पड़े इसके लिए शहरवासी संभलकर निकलें। कोशिश करें कि सुबह नौ से दस के बीच ही ऑफिस के लिए निकल जाएं, भले आपके ऑफिस का समय थोड़ा लेट हो।

इससे पहले घटना के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया। मानव श्रृंखला बनाकर डीएम चौराहे को काफी देर तक जाम किया।

प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था कायम रखने में अक्षम करार देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर से लेकर सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी आवास तक रैली निकाली।

विज्ञापन

हत्याकांड पुलिस की असफलता: एडीजी

BJP closes district today against vijay pandit murder case

दादरी में हुए विजय पंडित हत्याकांड के बाद रविवार को एडीजी देवेंद्र चौहान ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के पति और भाजपा नेता की हत्या को पुलिस की असफलता बताया।

उन्होंने कहा कि विजय पंडित की हत्या रंगदारी की एक घटना का विरोध करने पर की गई है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि विजय पंडित की हत्या होना काफी दुखद है, लेकिन हत्यारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि दादरी में एक कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगी जा रही थी। उसी का विरोध करने पर बदमाशों ने विजय की हत्या कर दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस घटना का होना पुलिस की नाकामी है। इस मामले की जांच एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एसआईएस और एलआईयू से कराई जा रही है।

बंद रहा दादरी बाजार, आरएएफ तैनात

BJP closes district today against vijay pandit murder case

भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के बाद दादरी में रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने जीटी रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विजय पंडित का अंतिम संस्कार किया गया।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एडीजी समेत पुलिस के आला अधिकारियों और जिलाधिकारी ने दादरी में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा आरएएफ भी तैनात की गई है। दादरी की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी के अलावा आरएएफ लगा दी गई है।

नगर में बाजार रविवार को पूरी तरह बंद रहे। जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और रूट डायवर्ट किया गया है। गाजियाबाद से सिकंद्राबाद और अलीगढ़ की ओर जाने-आने वाले वाहनों को ग्रेटर नोएडा होकर निकाला जा रहा है।

दादरी में कर्फ्यू जैसा माहौल

BJP closes district today against vijay pandit murder case

भाजपा नेता विजय पंडित हत्याकांड के दूसरे दिन दादरी में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। रविवार को दादरी में सिर्फ पुलिस और अधिकारियों के अलावा सड़कों पर कोई नहीं दिखा। हालांकि गलियों में से एकाध व्यक्ति निकलकर सड़क के माहौल पर नजर रख रहा था।

दरअसल, शनिवार रात भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या कर दी गई थी। चूंकि विजय दादरी की जनता के चहेते नेता थे और उनकी हत्या से कस्बे के लोगों को काफी आघात पहुंचा था, जिसके बाद दादरी में आगजनी, गोलीबारी और पथराव भी हुआ।

इसके चलते रात में ही जो वाहन जाम में फंस गए थे उन्हें किसी तरह निकाला गया। पान और चाय की दुकानें भी बंद रहीं और हर व्यक्ति की जुबान पर बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग थी। बढ़पुरा की नाली से दादरी थाने तक पूरे जीटी रोड पर पुलिस का कब्जा था।

पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

BJP closes district today against vijay pandit murder case

भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के मामले में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं करने की धमकी मिली थी।

पुलिस ने बताया कि दादरी के अजय पुत्र दुलीचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई विजय पंडित शनिवार रात करीब नौ बजे जीटी रोड पर स्थित लक्की स्वीट से घर लौट रहे थे।

लोकसभा चुनाव के दौरान विजय पंडित को भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के पक्ष में प्रचार न करने के लिए धमकियां दी गई थीं। उसकी रिपोर्ट स्वयं विजय पंडित ने कोतवाली में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed