फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp chief Nadda gave the mantra to conquer Delhi poll 

दिल्ली विधानसभा चुनावः नड्डा ने दिया दिल्ली फतह करने का मंत्र, जनता से जुड़ने की सलाह

Fri, 24 Jan 2020 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
bjp chief Nadda gave the mantra to conquer Delhi poll 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली फतह करने का मंत्र दिया। पालम और महरौली विधानसभा में संगठनात्मक बैठक की। इस अवसर पर मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि तय है कि अबकी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्र में की गई मेहनत हमें जीत दिलाएगी। भाजपा का रिकॉर्ड काम करने का है। दिल्ली की सत्ता में बिना रहे भी कार्यकर्ता काम करते रहे हैं। 
विज्ञापन


किसी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई या नहीं, भाजपा अपनी जिम्मेदारी निभाती रही है। केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए हर वो काम किए जो दिल्ली की आप सरकार अब तक नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को अपनाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया। भाजपा विजन दिल्ली के लिए स्पष्ट है। 

काम करना है और अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ दिल्ली का समुचित विकास करना है। भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में आप सरकार के कार्यकाल में ठप पड़े विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएं। 

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना से होने वाले लाभ से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को वंचित रखा है, उसके बारे में भी बताना है। भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए की गई मेहनत हमें भाजपा की सरकार दिल्ली में बनाने में मदद करेगी।
 

नुक्कड़ नाटकों से प्रचार करेगी भाजपा

 चुनाव के लिए भाजपा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली की गलियों में कमल के साथ राष्ट्रवाद की गूंज सुनी जाएगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने नाटक मंडली, थिएटर ग्रुप व नुक्कड़ नाटकों के करीब 40 ग्रुप की पहचान की है।

यह ग्रुप अलग-अलग विधानसभाओं में विकास से जुड़े मसलों के साथ सीएए और एनआरसी के हक में संगीतमयी प्रस्तुति देंगे। साथ ही राष्ट्रवाद व हिंदुत्व से जुड़े विषयों पर परफार्म करेंगे। बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में कई ग्रुप के सदस्य ऑडिशन करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed