{"_id":"664297ce53de032842002663","slug":"bjp-candidates-put-their-energy-into-campaigning-in-delhi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, कांग्रेस और आप को घेरने में लगे BJP नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, कांग्रेस और आप को घेरने में लगे BJP नेता
Tue, 14 May 2024 04:14 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 May 2024 04:14 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि जब कन्हैया कुमार ने जेएनयू में आतंकवाद और आतंकवादियों के समर्थन में सुर मिलाया उस समय अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी उनके साथ खड़े थे। महिला उत्पीड़न ही दिल्ली के केजरीवाल सरकार की पहचान है।
विज्ञापन
Lok Sabha elections
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह सैर करने के साथ ही उनका चुनावी अभियान शुरू हो जाता है। दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और शाम होते ही चुनावी सभाओं में शरीक हो रहे है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ ने चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी प्रवीन खंडेलवाल को समर्थन दिया। दिल्ली के सिविल लाइन्स में प्रचार अभियान के दौरान हनुमान जी की गदा भेंटकर सम्मानित कर अपने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा जिले में जनसंपर्क किया। साथ ही पांच सभाएं भी कीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जन आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि इस बार का चुनाव विकसित भारत की तस्वीर संवारने का चुनाव है। अपने प्रतिद्वंदी पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि कुछ ही वर्ष पहले सांप्रदायिक दंगों की चपेट में बड़ी संख्या में जनहानि हुई। दंगों के लिए जो मानसिकता जिम्मेदार थी, उसी विचार वाले व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बना कर यह जाहिर कर दिया कि आजादी से लेकर अब तक देश के टुकड़े-टुकड़े करने का वह कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जब कन्हैया कुमार ने जेएनयू में आतंकवाद और आतंकवादियों के समर्थन में सुर मिलाया उस समय अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी उनके साथ खड़े थे। महिला उत्पीड़न ही दिल्ली के केजरीवाल सरकार की पहचान है। भाजपा विकास की गारंटी हैं वहीं इंडी गठबंधन विनाश के खतरे की घंटी हमें जनादेश मिला तो विकसित आदर्श क्षेत्र बनेगा। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक चौहान, पूनम चौहान, आनंद त्रिवेदी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के स्वर्णिम कार्यकाल में विकास कार्य हुए : बांसुरी
नई दिल्ली की भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने जवाहर कैंप, चूना मंडी, कीर्ति नगर में जनसंपर्क अभियान किया। कहा कि प्रधानमंत्री के स्वर्णिम कार्यकाल में विकास कार्य हुए। पश्चिमी दिल्ली की भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने किसान मोर्चा की सभा को नजफगढ़ और सोम बाजार में संबोधित किया। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास सभी छात्रों को बधाई दी है।