{"_id":"5cc3a55cbdec220775592a24","slug":"bjp-candidate-will-not-answer-the-charges-on-social-media-party-has-given-clear-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आरोपों के जवाब नहीं देंगे भाजपा प्रत्याशी, पार्टी ने दिए हैं स्पष्ट निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर आरोपों के जवाब नहीं देंगे भाजपा प्रत्याशी, पार्टी ने दिए हैं स्पष्ट निर्देश
Sat, 27 Apr 2019 06:12 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अपने सातों प्रत्याशियों से स्पष्ट कहा है कि वे अपने समय की बर्बादी विपक्षी दलों के आधारहीन आरोपों का जवाब देने में नहीं करें। सोशल मीडिया पर पार्टी का कोई भी प्रत्याशी विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब नहीं देगा। प्रत्याशियों को सिर्फ चुनाव प्रचार पर फोकस करना है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रत्याशी प्रचार से जुड़ी जानकारियां और फोटो अपलोड करेंगे। विपक्षी दलों के आरोपों पर पार्टी प्रतिक्रिया देगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में पार्टी को कई नेताओं के ट्रोल होने के बाद चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। इसीलिए पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली का कोई भी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से बचे। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रियाएं बढ़ गई हैं। पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ पहले नामांकन और शुक्रवार को दो वोटर कार्ड को लेकर आरोप लगे हैं। हालांकि विपक्षी दलों को लेकर गौतम गंभीर कह चुके हैं कि वे किसी को जवाब देना नहीं चाहते।
विज्ञापन
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली में मतदान में काफी कम वक्त बचा है। चुनावी मैदान पर भाजपा के पांच पुराने तो दो नए चेहरे हैं। उनका दावा है कि आम आदमी पार्टी अक्सर सोशल मीडिया पर बगैर आधार के आरोप लगाकर विपक्ष को उलझाने की राजनीति में विश्वास करती है। इसलिए पार्टी ने अपने प्रत्याशियों से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आरोपों का जवाब देने से मना किया है।
विज्ञापन