फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP candidate top in the spending of money

यह उम्मीदवार पैसे खर्च करने में हैं सबसे आगे

Wed, 02 Apr 2014 08:43 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate top in the spending of money

इस बार लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है। तभी किसी बीजेपी उम्मीदवार किसी भी मामले में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केवल प्रचार अभियान में ही नहीं बीजेपी प्रत्याशियो ने पैसे खर्च करने में भी अपने प्रतिद्वंदियों को मात दे रहे हैं।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अब तक बीजेपी प्रत्याशी ने सबसे ज्यादा खर्चा किया है। अपर जिलाधिकारी आच्छेलाल यादव ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए 28 मार्च तक किए खर्चे को प्रत्याशियों ने प्रेक्षक को दिखाया है।
विज्ञापन


28 मार्च तक बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा ने छह लाख दस हजार नब्बे (610090) रुपये का चुनाव खर्च दिखाया है। वहीं धमेंद्र, रामविलास और एसपी सिंह ने खर्च का ब्यौरा निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित प्रारूप पर नहीं दिया है। इन लोगों ने अधूरी सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर वाले हैं इनके आधे

BJP candidate top in the spending of money

पैसे खर्च करने के मामले में दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतीश अवाना हैं और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी हैं।

यह जानकारी प्रत्याशियों द्वारा प्रेक्षक को व्यय की जानकारी में दी गई है। हालांकि बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा (6,10,090 रुपये) के मुकाबले बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार अवाना (3,62,332 रुपये) अभी काफी कम खर्च कर पाए हैं।

वहीं एसपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह भाटी ने करीब 2,58,334 रुपये चुनाव खर्च दिखाया है।

AAP और कांग्रेस का नामोनिशां नहीं

BJP candidate top in the spending of money

पैसे खर्च खरने का ब्योरा देने वाले उम्मीदवारों में आप और कांग्रेस का कोई अता-पता नहीं है। ताज्जुब की बात है कि खुद को साफ-सुथरी पार्टी कहने वाली आप के उम्मीदवार अपने खर्चे बताने से क्यों कतरा रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार भी अपने खर्चे पर कोई जानकारी नहीं दिए। खर्चे के बारे में जानकारी न देने वाले में कदीम, कदीर खां जायसवाल, महेश, राकेश, सफरूदीन, सावित्र, सुमीति, सुनील गौतम, उदयवीर, किशनपाल सिंह, रविंद्र शर्मा, सीमा और सोनिया शर्मा भी शामिल हैं।

इनको खर्च नहीं देने पर नोटिस जारी कर चार अप्रैल को व्यय दिखाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed