फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP candidate pravesh Singh Verma sent notice to Balvir Jakhar

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने बलवीर जाखड़ को भेजा नोटिस, लगाया शराब बांटने का आरोप

Sat, 11 May 2019 12:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate pravesh Singh Verma sent notice to Balvir Jakhar
Pravesh Verma - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में चुनाव प्रचार खत्म होते ही पश्चिमी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने आप प्रत्याशी बलवीर जाखड़ को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही चुनाव आयोग से भी जाखड़ की शिकायत की है। शुक्रवार शाम को प्रवेश सिंह वर्मा ने बताया कि आप प्रत्याशी जनता के बीच उनके खिलाफ गलत जानकारी फैला रहे हैं। आप प्रत्याशी ने उन पर वोट के लिए वे शराब बांटने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित कई उम्मीदवारों पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके उन्होंने अब तक अपना ध्यान केवल सकारात्मक मुद्दों पर ही केंद्रित रखा है। वे अपने क्षेत्र और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उनके विरोधी क्षेत्र में नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। बौखलाहट में आकर कांग्रेस और आप के प्रत्याशी उन के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, जिसे वे कतई बर्दास्त नहीं कर सकते। इसीलिए उन्होंने आप प्रत्याशी बलवीर जाखड़ के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है और चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed