फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp candidate mahesh sharma filled nomination for loksabha election

बीजेपी उम्मीदवार ने भरा पर्चा, खुला संपत्ति का पिटारा

Wed, 19 Mar 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 19 Mar 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate mahesh sharma filled nomination for loksabha election

डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन भरे जाने के दौरान जो ब्यौरा दिया है, उसके अनुसार उनके परिवार के पास 52 करोड़ की संपत्ति है। डॉ. शर्मा से ज्यादा गाड़ियां उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा के पास हैं। पत्नी के पास टाटा मैजिक से लेकर मर्सडीज बेंज तक है।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा के पास दो गाड़ियां हैं। इनमें एक मित्सुविसी लांसर और दूसरी टोयटा लैंडक्रूजर है। जबकि उमा के पास पांच गाड़ियां हैं। इनमें मर्सडीज वेंज, टोयटा लैंडक्रूजर, मारुति जिप्सी, टाटा मैजिक और फोर्स ट्रेलर शामिल हैं।
विज्ञापन


अगर नकदी की बात करें तो वह भी डॉ. महेश शर्मा से ज्यादा उनकी पत्नी के पास है। डॉ. शर्मा के पास 113468 नकद है, जबकि उनकी पत्नी डॉ. उमा शर्मा के पास 116511 है। बैंक में महेश के पास 8382243 रुपये हैं, जबकि पत्नी के पास 1956187 रुपये हैं। उनके पुत्र कार्तिक शर्मा के पास बैंक में 1876992 रुपये और पुत्री पल्लवी के पास 443826 रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में तीन गुना बढ़ गए नगीने

bjp candidate mahesh sharma filled nomination for loksabha election

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा की पत्नी डॉ. उमा शर्मा नगीनों की शौकीन हैं। पिछले पांच साल में उनके सोने-चांदी के जेवरातों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन नगीनों में तीन गुना वृद्धि हुई है।

डॉ. महेश शर्मा ने नामांकन के दौरान जो शपथपत्र दिया है, उसमें इस बात का पता चला है। 2009 के लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा ने जो शपथपत्र दिया था, उसमें उनकी संपत्ति में पांच तोला सोना (कीमत 62,500), 25 तोला चांदी (कीमत 6000), अन्य जेवरात एवं नगीने (कीमत 25,000) दिखाए गए थे।

जबकि, पत्नी के पास 44 तोला सोना (कीमत 5,50,000), चांदी 100 तोला (कीमत 25,000) और अन्य जेवरात एवं 3,10,000 रुपये के नगीने थे। 2014 के शपथ पत्र में उनकी पत्नी के पास सोना-चांदी तो पहले जितना ही दिखाया गया, लेकिन अन्य जेवरात और नगीनों की कीमत करीब तीन गुना ज्यादा हो गई है। भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के पास अब 10,56,390 रुपये के नगीने और अन्य जेवरात हैं।

बेटी के नाम कोई पॉलिसी नहीं

bjp candidate mahesh sharma filled nomination for loksabha election

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के एक बेटा और एक बेटी है। ये जानकर ताज्जुब होगा कि उनकी बेटी की एक भी बीमा पॉलिसी नहीं है, जबकि बेटे के खाते में बेटी से चार गुना ज्यादा राशि है।

भाजपा प्रत्याशी के नाम विभिन्न पॉलिसियों में 52,01,830 की रकम है। पत्नी के नाम 20,14,379 रुपये और बेटे के नाम 21,9,173 रुपये की रकम है। पुत्र की बीमा पालिसी भी है।

उनके बेटे कार्तिक शर्मा के खाते में 18,76,992 रुपये (इसमें एक विदेशी बैंक खाता भी शामिल है) हैं, जबकि बेटी पल्लवी के बैंक खातों में 4,43,826 रुपये हैं।

कंपनियों में हैं करोड़ों के शेयर

bjp candidate mahesh sharma filled nomination for loksabha election

डॉ. महेश शर्मा के पास कैलाश हेल्थकेयर लि. के 42306500 रुपये के शेयर हैं। उनकी पत्नी के पास 9361000, पुत्र के पास 6060000 और पुत्री के पास 1650000 रुपये के शेयर हैं।

अन्य कंपनियों के शेयर मिलाकर डॉ. महेश शर्मा के पास 47595575 रुपये के शेयर, पत्नी के पास 13117425 रुपये के शेयर, पुत्र के पास 7042625 रुपये के शेयर और पुत्री के पास 4606176 रुपये के शेयर हैं।

डॉ. शर्मा के पास राष्ट्रीय बचत योजना, डाकघर बचत, बीमा पॉलिसी आदि में कुल 5201830 रुपये का निवेश है, उनकी पत्नी के पास 2014379 रुपये और पुत्र के पास 219173 रुपये का विभिन्न योजनाओं में निवेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed