फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp brings poster against kejriwal for hugging laloo in bihar

BJP का तंज 'अन्ना कल की बात, अब लालू का साथ'

Mon, 23 Nov 2015 09:22 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
bjp brings poster against kejriwal for hugging laloo in bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में जाना जैसे अब केजरीवाल के गले की फांस बनता जा रहा है। नीतीश के शपथ ग्रहण में लालू से गले मिलने के कारण सोशल मीडिया तो केजरीवाल की खिंचाई कर ही चुका है अब बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी और आप के बीच में पोस्टर वार नया नहीं है। लेकिन इस बार बीजेपी ने केजरीवाल को लालू के गले मिलने के लिए अपने नए पोस्टर में सीधे-सीधे निशाना बनाया है।
विज्ञापन


इस पोस्टर में बताया गया है कि अब लोकपाल और भ्रष्टाचार खत्म करने को लेकर कभी अन्ना के साथ अनशन करने वाले केजरीवाल ने अब लालू का दामन थाम लिया है।

लालू के गले लगना पड़ा महंगा

bjp brings poster against kejriwal for hugging laloo in bihar

गौरतलब है कि सोमवार की सुबह राजधानी की सड़कों पर लोगों को बीजेपी द्वारा लगाए गए एक पोस्टर दिखाई दिए। इस पोस्टर में लालू और केजरीवाल को गले मिलते दिखाया गया है।

इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है कि 'अन्‍ना कल की बात है अब लालू जी का साथ है।' इस पोस्टर के बारे में पूछने पर आप नेता संजय सिंह के कहा कि क्या किसी से मुलाकात करने से आदमी बदल जाते हैं।

उन्‍होंने जनलोकपाल की याद दिलाते हुए कहा कि केजरीवाल ने जनलोकपाल के दौरान आडवाणी से लेकर लालू तक सभी से सहयोग की अपील की थी तो क्‍या उस समय केजरीवाल अन्‍ना को छोड़ आडवाणी के साथ चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed