{"_id":"d3c6321a219b0189d036c15b62121d8c","slug":"bjp-bidhudi-hello-the-goodbye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिधूड़ी की भाजपा को ‘नमस्ते’, आप को ‘राम-राम’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूड़ी की भाजपा को ‘नमस्ते’, आप को ‘राम-राम’
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jan 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद कुमार बिन्नी और शाजिया के भाजपा में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को ओखला के भाजपा नेता धीर सिंह बिधूड़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
बिधूड़ी के समर्थकों ने आप के कौशांबी कार्यालय पर भाजपा के पोस्टर जलाते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ओखला से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता धीर सिंह बिधूड़ी बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ आप के कौशांबी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने ओखला से भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्म सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। बिधूड़ी ने कहा कि एक ओर भाजपा भ्रष्टाचार से लड़ने की बात कहती है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को ही टिकट दिया जाता है।
विज्ञापन
अगर ओखला से किसी और को टिकट दिया जाता तो उन्हें कतई परेशानी नहीं होती। मगर ब्रह्म सिंह को टिकट दिया जाना गलत है। उन्होंने खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया और संघ के साथ हमेशा जुड़े रहकर काम जारी रखने की बात कही। उन्होंने समर्थकों के साथ भाजपा के पोस्टर जलाए।
समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा का विरोध करने की बात कही। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताआें को शांत कराया।
केजरीवाल ने पहनाई आम आदमी पार्टी की टोपी
आप कार्यालय पर पहुंचे बिधूड़ी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। कुछ देर बाद अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बिधूड़ी को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई। बिधूड़ी ने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने का वादा किया।