फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP begins preparations for Delhi Assembly elections smriti irani leaves 49 chariots

वीडियो रथ से दिल्ली वासियों के दिल में उतरेगी भाजपा, स्मृति ईरानी ने 49 रथों को किया रवाना

Fri, 03 Jan 2020 05:49 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
BJP begins preparations for Delhi Assembly elections smriti irani leaves 49 chariots
smriti irani - फोटो : ANI
विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक जंग के मैदान में उतर चुकी हैं। दिल्ली वासियों के मन की बात लेने के बाद पार्टी इसे चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी ताकि अगले पांच वर्षों में दिल्ली के विकास को नई रफ्तार मिल सके। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने 49 वीडियो रथों को रवाना किया। वीडियो रथों को 70 विधानसभा क्षेत्रों में ले जाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20-20 सुझाव पेटियां भी रखी जा रही हैं ताकि दिल्लीवासी इसमें अपनी समस्याएं, सुझाव दे सकें। इसी आधार पर भाजपा, विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करेगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी की तरफ से एक नंबर (6357171717) भी जारी किया गया, जिसपर मिस्ड कॉल कर भी दिल्ली वासी अपने मन की बात, सुझाव दे सकेंगे। दो हफ्ते तक मोबाइल रथ, सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इस दौरान दिल्ली सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए जनता से दिल्ली के बेहतर कल के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मेरी दिल्ली मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बधाईयां देते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में दिल्ली विकास की नई परिभाषा कैसे लिखे, गरीबों का कैसे उत्थान हो और महिलाओं को कैसे सम्मान मिले इसके लिए भाजपा सार्थक प्रयास कर रही है। बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए दिल्ली वासियों के दिल से उनकी बातों को सुझावों के जरिये जानकर घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 

स्मृति ईरानी ने दिल्ली वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगले पांच वर्ष तक के लिए दिल्ली का खाका और घोषणा पत्र बनाने में अहम भूमिका निभाएं। वीडियो रथ हर समुदाय, हर वर्ग, हर क्षेत्र में जाएगी ताकि सभी वर्ग की बात को शामिल किया जा सके। मैं हूं दिल्ली.कॉम के जरिये भी अपनी बातें दर्ज करवाई जा सकती हैं। 

प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस, प्रवेश वर्मा, तरुण चुघ, पूर्व मेयर आदेश गुप्ता सहित चुनाव समिति के तमाम पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

कॉलोनियों में होने लगी रजिस्ट्रियां 

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लोगों को यह कहकर भ्रमित करती रही कि रजिस्ट्री नहीं होगी, इसे भाजपा ने सच कर दिखाया। कॉलोनियों को नियमित करने को हकीकत में तब्दील करने पर खुशी जताते हुए झूठ बोलने वालों से सतर्क रहने को कहा। 

तिवारी ने कहा कि हर सप्ताह, हर महीने दिल्ली वासियों की समस्याएं और बातें सुनने का दावा करने वाली पार्टी के लोग एसी में बैठकर मुंह छिपाते हुए ट्वीट्र ट्वीटर खेल रहे हैं। भाजपा ने झुग्गियों में बैठकर लोगों से बात की। मोदी जी ने ठाना है दिल्ली को सर्वोत्तम बनाना है। दिल्ली को आप भरमाती रही, भाजपा यथासंभव समस्याओं को मिटाती रही। 

अग्निकांड पर भी जताई संवेदना

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पीरागढ़ी हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा इस अभियान की शुरुआत एक दिन पहले की जानी थी। लेकिन पीरागढ़ी हादसे के तत्काल बाद इस कार्यकर्म को एक दिन के लिए बढ़ाया गया। पार्टी ने यह जरूरी समझा कि कैसे लोगों को राहत दी जा सकती है। 

संगीतमय अंदाज में मैं हूं दिल्ली का दिया संदेश

मैं हूं दिल्ली, मुझसे ही इतिहास बनी, घर घर की उज्जवला हूं, मैं हर चौक की चांदनी, सीपी की रौनक, वीरों की साहस, मेजेंटा मेट्रो लाइन हूं... सहित दिल्ली में भाजपा की तरफ से विकास कार्यों को नई रफ्तार देने के लिए किए गए कार्यों को संगीतमय रूप में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed