{"_id":"631da102580b454672599015","slug":"bjp-attacks-kejriwal-over-dtc-bus-purchase-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डीटीसी बस खरीद मामले को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, कहा- वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डीटीसी बस खरीद मामले को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, कहा- वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं
Sun, 11 Sep 2022 02:19 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:19 PM IST
सार
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। जहां-जहां केजरीवाल है वहां-वहां भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
गौरव भाटिया
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1000 डीटीसी बस खरीद मामले को लेकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। जहां-जहां केजरीवाल है वहां वहां भ्रष्टाचार है। परिवहन मंत्री को सुविधा के लिए चैयरमेन बनाया गया। केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए कंपनी से सांठगांठ की।
विज्ञापन
CBI जांच में नई शिकायत को शामिल करने की एलजी ने दी मंजूरी
दिल्ली परिवहन निगम द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित अनियमितताओं के मामले में एलजी सचिवालय को मिली शिकायत को सीबीआई को भेजने के मुख्य सचिव के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल जून में सक्सेना को संबोधित एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा बसों की निविदा और खरीद के लिए समिति के अध्यक्ष के रूप में परिवहन मंत्री की नियुक्ति पूर्व नियोजित तरीके से की गई थी। इस शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि इस निविदा के लिए बोली प्रबंधन सलाहकार के रूप में डीआईएमटीएस की नियुक्ति गलत कामों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन