फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks CM Kejriwal for burning ordinance

'राहुल की तरह पछताएंगे केजरीवाल': अध्यादेश जलाने पर भाजपा का सीएम पर हमला, संवैधानिक व्यवस्थाओं का बताया अपमान

Fri, 30 Jun 2023 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कुछ जलाने का शौक है तो वह अपना अहंकार एवं भ्रष्टाचार जलाएं। उन्होंने अध्यादेश को दिल्ली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के हित में करार दिया।

विज्ञापन
BJP attacks CM Kejriwal for burning ordinance
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने दिल्ली प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े अध्यादेश को जलाने की दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज की घोषणा को संवैधानिक व्यवस्थाओं का अपमान करार दिया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह घोषणा अध्यादेश के विरोध पर विपक्षी दलों का सहयोग न मिलने पर आम आदमी पार्टी में उत्पन्न हताशा का प्रमाण है। इसके अलावा अध्यादेश जलाने के मामले में अरविंद केजरीवाल वैसे ही एक दिन पछताएगे जैसे राहुल गांधी बिल फाड़ने के मामले में पछता रहे है।

विज्ञापन


वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कुछ जलाने का शौक है तो वह अपना अहंकार एवं भ्रष्टाचार जलाएं। उन्होंने अध्यादेश को दिल्ली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के हित में करार दिया। साथ ही सचदेवा ने दावा किया कि संसद में अध्यादेश के संबंध में बिल पारित भी होगा और दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को स्थापित भी करेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed