फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks Aam Aadmi Party over excise policy

Delhi Excise Policy: आबकारी नीति को लेकर भाजपा ने आप को घेरा, पूछा- 'केजरीवाल क्यों नहीं दे रहे जवाब'

Tue, 23 Aug 2022 01:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

भाजपा ने आबकारी नीति को लेकर एक बार फिर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
BJP attacks Aam Aadmi Party over excise policy
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आबकारी नीति को लेकर भाजपा लगातार आप सरकार को घेरने में लगी है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नई आबकारी नीति में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि नई शराब नीति में तय मानकों का पालन नहीं हुआ है। शराब कंपनियां और वितरकों में साठगांठ है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब नीति पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। दिल्ली के सीएम जनता को गुमराह करने में लगे हैं। उन्हें बिरादरी, इमानदारी को छोड़कर आबकारी नीति पर जवाब देना होगा। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन


ऑपरेशन लोटस दूसरी बार फेल : सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप ने दूसरी बार भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल किया है। आप ने 2014 के बाद 2022 में ऑपरेशन लोटस का पर्दाफाश करने का काम किया है। भाजपा ने 2014 में आप विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, उसके इस ऑपरेशन लोटस को स्टिंग कर फेल किया गया था। अब भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया। यह खुलासा सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में किया।
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यालय से ऑपरेशन लोटस चलाया जाता है। जिस भी राज्य में जनता भाजपा को हरा देती है, वहां दूसरी पार्टियों के विधायकों को खरीदकर भाजपा सरकार बना लेती है। दिल्ली में ऑपरेशन लोटस के तहत मनीष सिसोदिया को निशाना बनाया। सबसे पहले स्कूलों की कक्षाएं बनाने में गड़बड़ी का अभियान चलाया, इसमें फेल होने पर एक्साइज पॉलिसी में फर्जी गड़बड़ी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को घेरा
इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा था कि मैंने अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला। यह उनके भ्रष्टाचार को साबित करता है, सरगना अभी भी चुप है।

सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
वहीं, सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो। 

सीबीआई और ईडी की धमकी देते हैं भाजपा नेता: सिसोदिया
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीबीआई और ईडी की धमकी देते हैं और उसके बाद सीबीआई की कार्रवाई होती है। केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई बढ़ती रहे और कोई विपक्षी दल सरकार से सवाल न करे। भाजपा चाहती है कि मोदी जी के मित्रों को राहत मिल जाए और विपक्ष चुप रहे।

बता दें, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की पूर्ववर्ती एक्साइज पॉलिसी को लेकर सीबीआई जांच के घेरे में चल रहे हैं। उनके खिलाफ आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले को लेकर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed