{"_id":"5ddd57a58ebc3e54c76eb015","slug":"bjp-asks-for-complaints-on-contaminated-water-issued-helpline-number-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा ने मांगी दूषित पानी पर शिकायतें, जारी किया हेल्पलाइन नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा ने मांगी दूषित पानी पर शिकायतें, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Tue, 26 Nov 2019 10:19 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी की शिकायत देने के लिए भाजपा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यहां मिली शिकायतों के आधार पर पार्टी दिल्ली सरकार पर शुद्ध पानी देने का दबाव बनाएगी। साथ ही केंद्र सरकार से दिल्लीवालों को पीने योग्य पानी मुहैया कराने की मांग करेगी। भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में एक वीडियो जारी किया, जिसमें आम लोग गंदे पानी की कहानी बयां कर रहे थे।
प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को दूषित पानी की शिकायतों के लिए 8980189801 हेल्पलाइन नंबर व dillikapanizeharila@gmail.com मेल आईडी जारी किया। तिवारी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्स एप की भी सुविधा होगी। यहां गंदे पानी के संबंध में ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इस कदम का मकसद उच्चतम न्यायालय को बताना है कि दिल्ली में पानी पीने योग्य नहीं है। केंद्र सरकार को भी शिकायतों का ब्योरा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री दिल्ली में साफ पानी के लिए कुछ करना चाहते हैं तो बीआईएस के 32 अधिकारियों की टीम के साथ दिल्ली जल बोर्ड के भी 32 अधिकारियों की सूची जारी करें।
विज्ञापन
केजरीवाल दिल्ली में पानी की जांच के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीम से पीछे हट रहे हैं। इस दौरान सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की गलियों में जहरीला और बदबूदार पानी आ रहा है। अरविंद केजरीवाल की खुद टैंकर माफिया से सांठगांठ है। बुराड़ी के संत नगर व कमालपुर, पालम के महावीर एन्क्लेव और करावल नगर डी ब्लॉक खजूरी में गंदा पानी मिला है।