फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP announced candidate later but in publicity party in forefront.

चुनावी शोर में BJP है 'AAP' और कांग्रेस से आगे

Thu, 22 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP announced candidate  later but in publicity party in forefront.

नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद दिल्ली में अब चुनाव प्रचार का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दल पोस्टर, होर्डिंग्स, ऑडियो-वीडियो, रेडियो जिंगल से लेकर यू ट्यूब और सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से मतदाताओं तक पहुंचाने की जुगत में लगे हैं। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक इन सब माध्यम से प्रचार करने में कांग्रेस सबसे पीछे नजर आ रही है।

विज्ञापन


दरअसल चुनाव आयोग का निर्देश है कि किसी भी चुनाव सामग्री को किसी भी माध्यम पर ले जाने से पहले उसकी मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए राज्य स्तर पर एक मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) बनाई गई है। चुनाव घोषणा के बाद कमेटी को राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार के आवेदन लगातार मिल रहे हैं। घोषणा के 10 दिनों में कमेटी को कुल 80 आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन


बीजेपी की ओर से कुल 56 आवेदन मिले हैं जिसमें एक को रिजेक्ट कर दिया गया है। इसी तरह आम आदमी पार्टी की ओर से 23 आवेदन मिल चुके है जिसमें 6  को रिजेक्ट किया गया है अन्य को मंजूरी मिली है। वहीं कांग्रेस इसमें सबसे पीछे है। पार्टी की ओर से अभी तक सिर्फ एक आवेदन की पार्टी की ओर से मिला है जिसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी शब्द पर आपत्ति
एमसीएमसी कमेटी ने आम आदमी पार्टी के एक ऐसे विज्ञापन को रिजेक्ट कर दिया। जिसमें सरकारी कर्मचारियों को संबोधन करते हुए उनसे वोट की अपील की गई थी। चुनाव अधिकारियों का मानना है कि सरकारी कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया से जुड़े हैं। इसलिए सीधे उनको संबोधित करके वोट की अपील नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed