फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP and Congress on equal In 16 Lok Sabha elections

दिल्ली ने भाजपा-कांग्रेस को बराबरी पर रखा, 16 लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियां आठ-आठ बार आगे

Mon, 01 Apr 2019 01:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress on equal In 16 Lok Sabha elections
फाइल फोटो
पहले लोकसभा चुनाव से अब तक दिल्ली की संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की बढ़त बराबरी पर रही है। 1951 से 2014 तक 16 लोकसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली की जनता ने दोनों राजनीतिक दलों को बराबरी का दर्जा दिया, नतीजतन जीत में भागीदारी भी बराबर रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव-2019 के लिए भी दोनों पार्टियां अपनी रणनीति के मुताबिक आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग मुद्दों के साथ मैदान में उतरने वाले अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशियों का भविष्य 1.40 करोड़ मतदाता तय करेंगे।
विज्ञापन


पहले चुनाव में कांग्रेस को तीन सीटें मिली जबकि किसान मजदूर प्रजा पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। 1967 में भारतीय जनसंघ को छह सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस को एक संसदीय क्षेत्र में जीत हासिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1977 में जनता पार्टी/ बीएलडी को सात सीटों पर जीत मिली। इसी प्रकार 1989 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चार, कांग्रेस को दो जबकि जनता दल को एक सीट पर जीत मिली। 

1991, 1996 के चुनावों में भाजपा को पांच जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली। 1998 में भाजपा छह, कांग्रेस एक जबकि महज एक साल बाद हुए चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा को जीत मिली। 

2004 में कांग्रेस को छह और 2009 में सभी सात सीटों पर जीत हासिल हुई। 2014 में सभी सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। भाजपा के गठन से पहले जनता पार्टी और भारतीय जनसंघ ने दिल्ली की सीटों पर अपनी बढ़त बनाई।

लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सीटों पर राजनीतिक दलों की स्थिति 

लोकसभा चुनाव         वर्ष         जीत का आंकड़ा
प्रथम                    1951        कांग्रेस तीन, किसान मजदूर प्रजा पार्टी-1 
द्वितीय                     1957        कांग्रेस पांच
तृतीय                     1962        कांग्रेस-पांच     
चतुर्थ                    1967        भारतीय जनसंघ-छह, कांग्रेस-एक
पांचवां                 1971        कांग्रेस सात
छठा                     1977        जनता पार्टी/ बीएलडी 7
सातवां                 1980        कांग्रेस सात(इंदिरा)
आठवां                1984        कांग्रेस-सात    
नौवां                    1989        भाजपा चार, कांग्रेस दो, जनता दल एक
दसवां                1991        भाजपा पांच, कांग्रेस-दो 
11 वां                    1996        भाजपा पांच, कांग्रेस दो
12वा                     1998        भाजपा छह, कांग्रेस एक
13 वां                    1999        भाजपा सात
14 वां                    2004        कांग्रेस छह, भाजपा एक
15 वां                     2009        कांग्रेस सात
16 वां                    2014        भाजपा सात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed