भाजपा-कांग्रेस विधायकों के बीच हुई 'गुप्त' मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद एक बार फिर भाजपा विधायकों ने तेज कर दी है। तर्क यह दिया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाला है।
यही नहीं, प्रदेश भाजपा की तरफ से चुनाव की तैयारी भी नहीं की जा रही है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के विधायकों का मिलना-जुलना जारी है।
प्रदेश भाजपा के एक पूर्व अध्यक्ष ने भी कहा है कि सरकार नहीं बनानी होती तो चुनाव की तैयारी जरूर होती। उधर, बुधवार को भी भाजपा व कांग्रेस के विधायक सरकार बनाने को लेकर एक पांच सितारा होटल में मंथन करने के लिए जुटे।
कांग्रेस और भाजपा विधायकों की बैठक
दिल्ली में सरकार बनेगी या चुनाव होगा यह सवाल यक्ष प्रश्न बन गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों के विधायक चुनाव नहीं चाहते।
यह कहते भी नहीं थक रहे हैं कि सरकार बननी चाहिए। लेकिन कौन किसको समर्थन दे रहा है और कौन किसके समर्थन से सरकार बना रहा है, इस सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं। हालांकि अंदरखाने सरकार बनाने की तैयारी में जरूर हैं।
भाजपा सूत्र बताते हैं कि बुधवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में कांग्रेस और भाजपा के कुछ विधायकों की एक बैठक हुई है। बैठक में दिल्ली में सरकार बनाने की चर्चा हुई। मंत्रालय के बंटवारे पर भी विधायकों ने चर्चा की।
कांग्रेस के साथ मिलकर बनेगी बीजेपी सरकार!
कांग्रेस के एक विधायक ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर दोनों पार्टियों के विधायक बैठक करेंगे और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि भाजपा आलाकमान की तरफ से फिलहाल सरकार बनाने का कोई संकेत नहीं मिला है।
बता दें कि बुधवार को प्रदेश भाजपा पदाधिकारी व संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होने वाली थी। लेकिन कुछ केंद्रीय मंत्रियों के दिल्ली में मौजूद नहीं होने के कारण यह बैठक नहीं हो सकी। उम्मीद है कि अगले दो दिनों के भीतर बैठक होगी और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।