फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP alleges, tests are not being done in Mohalla Clinic, doctors are not getting salary

Mohalla Clinic: भाजपा का आरोप, मोहल्ला क्लीनिक में नहीं हो रहे टेस्ट, डॉक्टरों को नहीं मिल रहा वेतन

Thu, 15 Dec 2022 06:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Dec 2022 06:57 PM IST
सार

Mohalla Clinic: वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जिस मोहल्ला क्लीनिक को वर्ल्ड क्लास बताती है, उसका पूरा ढांचा चरमरा गया है। अगस्त के बाद से मोहल्ला क्लीनिकों के डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं दिया गया...

विज्ञापन
BJP alleges, tests are not being done in Mohalla Clinic, doctors are not getting salary
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि राजधानी के मोहल्ला क्लीनिकों में टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं और इनके लिए काम कर रहे डॉक्टरों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार यह दावा करते हैं कि इन मोहल्ला क्लीनिकों पर लोगों को सैकड़ों टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि अनेक मोहल्ला क्लीनिक बंद पड़े हुए हैं। कई में आवारा पशु बैठे रहते हैं तो कई जगहों पर लोगों को दवा और इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ला क्लीनिक अरविंद केजरीवाल के झूठ का जीवंत प्रमाण हैं। सचदेवा ने यह दावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस घोषणा के बाद किया, जिसमें मोहल्ला क्लीनिकों में 450 प्रकार के टेस्ट मुफ्त किए जाने की बात कही गई है।   

विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जिस मोहल्ला क्लीनिक को वर्ल्ड क्लास बताती है, उसका पूरा ढांचा चरमरा गया है। अगस्त के बाद से मोहल्ला क्लीनिकों के डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं दिया गया। पिछले दो महीनों से मोहल्ला क्लीनिकों में सभी टेस्ट बंद पड़े हैं और दवाइयों का नितांत अभाव है। दिल्ली के 520 में से 70 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए हैं और बाकी बंद होने के कगार पर हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि अब मोहल्ला क्लीनिकों और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 450 टेस्ट निःशुल्क होंगे, जबकि सच्चाई यह है कि मोहल्ला क्लीनिकों में जो 212 टेस्ट पहले से मुफ्त होने की बात कही जाती है, वही दो महीने से बंद पड़े हैं। मोहल्ला क्लीनिकों से टेस्ट के लिए जिन लैब्स को अनुबंधित किया गया था, पिछले दो महीनों से उन लैब्स ने टेस्ट करने से मना कर दिया है। इसकी वजह यह है कि इन लैब्स का पिछला भुगतान ही नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों में सफाई के लिए दो हजार रुपया महीना, वाई-फाई के बिल के लिए 700 रुपया महीना, पीने के पानी, स्टेशनरी और बाकी खर्चों के लिए एक हजार रुपया महीना डॉक्टर अपनी जेब से खर्च करते हैं। सरकार बाद में इनका भुगतान करती है। लेकिन सच्चाई यह है कि डॉक्टरों को वेतन तो मिल नहीं रहा, ऊपर से वे यह खर्चा भी कर रहे हैं और पिछले सात महीनों से उनके बिल अटके पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed