फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp alleges aap mla of punjab for burning stubble intentionally

भाजपा का बड़ा आरोप, पंजाब में आप विधायक जलवा रहे हैं पराली

Wed, 06 Nov 2019 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Nov 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
bjp alleges aap mla of punjab for burning stubble intentionally
विजय गोयल और परवेश वर्मा ने लगाए आप विधायकों पर आरोप - फोटो : अमर उजाला

पराली पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा का आरोप है कि दिल्ली में पराली को लेकर आम आदमी पार्टी शोर मचा रही है, जबकि इसी पार्टी के विधायक पंजाब में पराली जला रहे है। पंजाब में आप विधायकों के इलाके में खुलेआम पराली जल रही है और वे समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद विजय गोयल व प्रवेश वर्मा ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि पंजाब में आप विधायक खुद कैमरे के सामने खड़े होकर लुधियाना में पराली जला रहे थे। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 1100 करोड़ रुपये पराली काटने की मशीनों के लिए दिए। जिसका इस्तेमाल तक नहीं हुआ। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 5 साल तक प्रदूषण पर न तो कुछ काम किया और न ही वे एक भी काम गिनवा पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी भेजा है। जिसमें उन्होंने कई सवाल किए है। दोनों नेताओं ने कहा कि ऑड-ईवन योजना पर जो आपत्तियां भाजपा ने उठाई थी, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

भाजपा के सवाल-

. पिछले 5 साल में प्रदूषण खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार ने क्या कदम उठाए।
. पहले ऑड-ईवन की रिव्यू रिपोर्ट में क्या कदम उठाए गए
. कांग्रेस की सरकार में डीटीसी की कितनी बसे चलती थीं और अब कितनी चल रही हैं। 
. सड़क पर एयर प्यूरीफायर लगाने के वादों का क्या हुआ। 
. दिल्ली को लंदन बनाने का वादा क्यों नहीं पूरा किया गया। 
. कूड़ा जलाने व मलबा गिराने के खिलाफ जारी हेल्पलाइन नंबर ठप क्यों हो गया। 
. विधायकों की कितनी गाड़ियों को प्रदूषण सर्टिफिकेट मिला है।
. एनवायरमेंट सेस से मिले 1300 करोड़ रुपये खर्च क्यों नहीं किए गए
. दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें अब तक क्यों नहीं उतरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed