फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP again targeted AAP on Delhi s new excise policy

Delhi Excise Policy: भाजपा ने फिर आबकारी नीति पर आप पर साधा निशाना, शहजाद ने नई पॉलिसी को बताया 'आप का पाप'

Sun, 30 Oct 2022 09:31 AM IST
एएनआई Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 09:31 AM IST
सार

शहजाद पूनावाला ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नई शराब नीति थी, दरअसल 'वो खराब नीति थी, वो आबकारी नहीं पापकारी नीति थी'। इसका प्रमाण आरटीआई के माध्यम से सामने आया है।

विज्ञापन
BJP again targeted AAP on Delhi s new excise policy
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने एक बार फिर से दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक आरटीआई आवेदन का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार की नई शराब नीति से सरकारी खजाने को 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने ट्वीट करते हुए नई आबकारी नीति को 'आप का पाप' तक कह डाला।

विज्ञापन

शहजाद पूनावाला ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नई शराब नीति थी, दरअसल 'वो खराब नीति थी, वो आबकारी नहीं पापकारी नीति थी'। इसका प्रमाण आरटीआई के माध्यम से सामने आया है। किस प्रकार नई शराब नीति को लागू करने से दिल्ली सरकार और दिल्ली के राजस्व को दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि आप नेताओं के द्वारा शराब माफियाओं से खाए गए कमीशन का प्रमाण भी स्टिंग ऑपरेशन से सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए जो इस मामले में लिप्त पाए गए हैं उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिल रही। साथ ही कहा है कि नई नीति के तहत दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 21 से 31 अगस्त 22 तक 5036 करोड़ कमाए, यानी 17.5 करोड़ रुपये प्रतिदिन, जबकि पुरानी आबकारी नीति से सितंबर 2022 में 768 करोड़ कमाए यानी 25.6 करोड़ रुपये प्रति। इस लिहाज से राजस्व को प्रतिदिन आठ करोड़ रुपये प्रतिदिन की हानि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed