फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP accused of removing photos of Bhagat Singh and BR Ambedkar from CM office

Delhi Assembly Session: भाजपा पर सीएम कार्यालय से भगत सिंह और आंबेडकर की फोटो हटाने का आरोप, सियासत गर्मायी

Mon, 24 Feb 2025 05:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उसके बाद आप विधायकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
BJP accused of removing photos of Bhagat Singh and BR Ambedkar from CM office
दिल्ली विधानसभा - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली की 8वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इसकी शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष की नेता आतिशी ने सत्ता पक्ष की भाजपा सरकार पर बाबा साहेब आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो हटाने का आरोप लगाया। आतिशी ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता जगजाहिर है। आज उसकी दलित विरोधी मानसिकता का सबूत पेश हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहेब आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो लगाई थी। जब से भाजपा सत्ता में आई है, मुख्यमंत्री कार्यालय से इन दोनों महापुरुषों की फोटो हटा दी हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा दलित विरोधी, सिख विरोधी पार्टी है।' उधर, भाजपा ने सीएम दफ्तर की तस्वीर जारी कर कहा कि किसी भी महापुरुष की तस्वीर हटाई नहीं गई है।

विज्ञापन

विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने कार्यवाही शुरू कराई। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में शपथ ली। फिर एक-एक कर नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसके बाद विजेंद्र को स्पीकर चुना गया। विधानसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक में हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में इस बात को लेकर हंगामा
नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्र हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उसके बाद आप विधायकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वहीं भाजपा विधायकों ने भी नारेबाजी की। वहीं आप विधायक अनिल झा धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोले।

विज्ञापन

बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है: केजरीवाल
आप के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली की नई भाजपा सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगा दी। ये सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ों अनुयायियों को ठेस पहुंची है। मेरी भाजपा से प्रार्थना है। आप प्रधानमंत्री की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो लगी रहने दीजिए।'

संबंधित वीडियो-


 

भाजपा ने एक्स पर फोटो साझा कर लिखी ये बात
दिल्ली भाजपा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो साझा की है, जिसमें एक दीवार डॉ. बीआर आंबेडकर और शहीद भगत सिंह का चित्र लगा हुआ है। साथ ही लिखा है कि 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं सभी मंत्रियों के कक्ष में श्रद्धेय महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, भगत सिंह, महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र सुशोभित हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed