{"_id":"67b5f2638e51ba627a023cfd","slug":"bjp-aap-and-congress-leaders-reacted-after-announcement-of-rekha-gupta-becoming-cm-update-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi New CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, शाह-केजरीवाल और आतिशी समेत इन नेताओं ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi New CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, शाह-केजरीवाल और आतिशी समेत इन नेताओं ने दी बधाई
Wed, 19 Feb 2025 09:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2025 09:13 PM IST
सार
Delhi New CM Rekha Gupta: भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई है। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता के नाम के एलान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। इस बार रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने के बाद भाजपा समेत अन्य पार्टी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मनोज तिवारी ने रेखा गुप्ता को दी बधाई
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं।
#WATCH | Delhi | BJP MP Manoj Tiwari says, "Heartiest congratulations to Rekha Gupta for being elected as the CM of Delhi..." pic.twitter.com/bG8bCMddLQ
— ANI (@ANI) February 19, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने दी बधाई
रेखा गुप्ता के विधायक दल की नेता चुने जाने पर भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। हम सभी अब एलजी से मिलने जा रहे हैं।
यूपी सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को सीएम चुने जाने पर बधाई दी है।
.@BJP4Delhi के विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!@gupta_rekha
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 19, 2025
आप नेता आतिशी ने दी रेखा गुप्ता को बधाई
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। आतिशी ने एक्स पर लिखा कि मैं, रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देती हूं। मुझे उम्मीद है कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, वो उन्हें पूरा करेगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास कार्यों के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है। हम उम्मीद करते हैं कि बीजेपी ने महिलाओं को जो 2500 प्रतिमाह देने का वादा किया था, वो राशि 8 मार्च को सभी महिलाओं के खाते में आ जाएगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने रेखा गुप्ता को बधाई दी
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, आप उस दिशा में समर्पण भाव से कार्य करेंगी। दिल्ली की माताओं-बहनों ने जिन आशाओं और अपेक्षाओं से भाजपा को आशीर्वाद दिया है, मुझे भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा सरकार उसकी पूर्ति के लिए दिन-रात कार्य करेगी।
"भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर श्रीमति @gupta_rekha जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने लिया है, आप उस दिशा में समर्पण भाव से कार्य… pic.twitter.com/QpqUbbsupf
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2025
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी रेखा गुप्ता को बधाई
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बहुत बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी। हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर काम में उनका साथ देंगे।