{"_id":"7c9f7f3581221c0b6b6a969980d9ca73","slug":"bishnoi-serious-state-getting-drunk-at-the-border-supplies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नोई के सरकार पर गंभीर, कहा बार्डर पर हो रही नशे की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नोई के सरकार पर गंभीर, कहा बार्डर पर हो रही नशे की सप्लाई
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है पंजाब बॉर्डर से हरियाणा में नशे की तस्करी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
अकाली दल ने जिस तरह से पंजाब को नशे के दलदल में धकेल दिया है। उसी प्रकार हरियाणा के युवाओं को नशे की तरफ धकेलने के लिए साजिश रची जा रही है।
हजकां अध्यक्ष सोमवार को एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने बताया कि पंजाब बॉर्डर से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई प्रदेश में की जा रही है। भाजपा सरकार इस ओर आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन
अकाली दल व भाजपा मिलकर नशे के व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। अगर जल्द ही इस दिशा में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो हरियाणा भी पंजाब की तरह नशे की गिरफ्त में होगा। भाजपा को जनहितों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा चुनावों में सभी वर्गों से किए वायदों से मुकर गई है।
विज्ञापन
किसान, व्यापारी विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता विशेषकर किसान वर्ग बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। लोगों में भाजपा सरकार के कामकाज के प्रति भारी रोष है।
हजकां अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरपंच सहित पंचायत सदस्यों के अधिकारों में चुपचाप कटौती करने के फिराक में है। गांव के विकास के लिए सरपंच को अधिकारियों की मेहरबानी पर आश्रित करने की साजिश भाजपा रच रही है, जिसका हजकां कड़ा विरोध करती है।