फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bisahdha murder last accused Sardhana arrested

पकड़ा गया बिसाहड़ा हत्याकांड का आखिरी आरोपी सरधना

Sun, 18 Oct 2015 09:25 PM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
Bisahdha murder last accused Sardhana arrested

बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड मामले में फरार चल रहे दसवें व अंतिम नामजद आरोपी को पुलिस ने मेरठ के सरधना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरिओम अपनी रिश्तेदारी में पुलिस से छुपकर रह रहा था।

विज्ञापन


पुलिस की दो टीमें कई दिनों से मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश रही थीं। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर को हुए उपद्रव में 55 वर्षीय इकलाख की हत्या के मामले में दस युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें से छह आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


इनमें  विवेक, श्रीओम, सौरभ, गौरव, संदीप और रूपेंद्र शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के दो दिन बाद पुलिस ने विशाल और शिवम को गिरफ्तार किया था। इनमें से विशाल स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर में विधवा मां है

Bisahdha murder last accused Sardhana arrested

12 अक्तूबर को पुलिस ने दिल्ली से नौवें आरोपी को पकड़ा जो नाबालिग है। अंतिम आरोपी हरिओम को सरधना से पकड़ा गया। हरिओम ने पुलिस पूछताछ में खुद को मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया है।


उसका कहना है कि 28 सितंबर को घटना के वक्त शोरशराबा होने पर वह भी भीड़ में शामिल था, लेकिन उसकी इस घटना में कोई भूमिका नहीं है। पुलिस ने बाकी लोगों के बारे में पूछा तो उसने अंधेरा होने के कारण किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया।

हरिओम का दूसरा भाई श्रीओम भी मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। हरिओम की शादी हो चुकी है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसके पिता राजाराम की मौत हो चुकी है। घर में विधवा मां है और बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed