फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bisahdha case came in Sessions court , the trial must begin now

बिसाहड़ा कांड: सेशन कोर्ट पहुंचा केस, अब शुरू होगा ट्रायल

Tue, 09 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 09 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bisahdha case came in Sessions court , the trial must begin now

बिसाहड़ा में इकलाख की हत्या और उसके बेटे को अधमरा करने के मामले में मंगलवार को 18 आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई। इस मामले में चार्जशीट कमिट हो गई है। केस  सेशन कोर्ट के हवाले कर दिया है। इस मामले में अब ट्रायल शुरू होगा। वहीं एक आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई जिला जज न्यायालय में आज होगी।

विज्ञापन


जारचा कोतवाली के बिसाहड़ा गांव में 28 अक्तूबर को भीड़ ने इकलाख के घर धावा बोल दिया था। भीड़ ने इकलाख की हत्या कर उसके बेटे को अधमरा कर दिया था। 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में पीड़ित परिवार के बयानों के बाद नौ आरोपियों को ओर शामिल किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दायर की है। 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो नाबालिग हैं। इसमें से एक फरार है।

इस आरोपी के वारदात के दौरान गांव में नहीं होने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में 18 आरोपियों की पेशी हुई। पुलिस की चार्जशीट कोर्ट में कमिट हो गई है। चार्जशीट की प्रति सभी आरोपियों को रिसीव करा दी है। अब मामले को सेशन कोर्ट में भेज दिया है। अब सेशन कोर्ट में ही मामले का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी भीम की जमानत अर्जी पर जिला जज न्यायालय में सुनवाई होगी। इससे पहले अरुण नामक एक आरोपी की जमानत अर्जी को सुनवाई के बाद खारिज किया जा चुका है। इसके अलावा चार आरोपियों ने भी जमानत अर्जी न्यायालय में दी है। दो की जमानत अर्जी पर 18 फरवरी और दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर 25 फरवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed