{"_id":"580779964f1c1b562c704604","slug":"bisahada-ravi-death-and-condolence-for-two-minute-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा कांड: रवि की शोक सभा में दो मिनट का मौन, प्रशासन ने भी ली चैन की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा कांड: रवि की शोक सभा में दो मिनट का मौन, प्रशासन ने भी ली चैन की सांस
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 दिनों से बिसाहड़ा गांव में रवि की शोकसभा को लेकर पुलिस ओर प्रशासन की चिंता बुधवार को खत्म हो गई। परिजनों ने दो मिनट का मौन रख कर रवि की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसभा खत्म कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को रवि की चल रही शोक सभा में शामिल होने वालों का आना-जाना लगा रहा। मकान के सामने मौजूद घेर में पंडित के मंत्रोउच्चार के बाद रवि की तस्वीर के सामने गांव के लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देकर शोकसभा का समापन किया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब नौ बजे गांव के लोग रवि की शोक सभा में पहुंचे। बिसाहड़ा निवासी पंडित योगेंद्र शर्मा ने रवि की तस्वीर पर मंत्रोच्चार के जाप करने के बाद आए। लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कराया। उसके बाद रवि की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजली दी।
विज्ञापन
बाहर से आए लोगों में भाजपा नेता मा. तेजपाल नागर ओर सुंदर सिंह राणा, एच के शर्मा,संजय राणा रहे। 19 अक्तूबर को विशाल शोक सभा की घोषणा के बाद पुलिस की नींद उड गई थी। प्रशासन के अधिकारी रवि की शोकसभा को स्थगित कराने में लगा हुआ था।
19 अक्टूबर को विशाल शोक सभा की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उडी हुई थी। प्रशासन रवि की विशाल शोकसभा को स्थगित कराने में लगा हुआ था। मदद के रूप में 10 लाख रुपये की राशि प्रशासन पहले ही दे चुका है।
रवि के पिता पहले से ही विशाल शोक सभा करने के पक्ष में नहीं थे। कुछ पीड़ित परिवार के लोग दादरी के आसपास के गांव व साठा चौरासी के लोगों को बुलाकर विशाल शोक सभा कराने का प्रयास कर रहे थे। गांव में शांति का माहौल रहा।