फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Birth and death certificates litter thrown in record.

कूड़े में फेंका जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों का रिकार्ड

Tue, 17 Nov 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला,
अमर उजाला, Updated Tue, 17 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates litter thrown in record.
जिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों को बनवाने में जनता के पसीने छूट जाते हैं, उसके रिकार्ड को नगर निगम के अधिकारियों ने कूड़े में फेंकवा दिया।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में जन्म-मृत्यु के प्रमाण पत्रों का रिकार्ड निगम मुख्यालय के बेसमेंट में डाल दिए। लोगों को डुप्लीकेट प्रमाण पत्र बनवाना पड़ा तो नगर निगम में रिकार्ड नहीं मिलेगा।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बाद रिकार्ड को रिकार्ड रूम में रखा जाना चाहिए। इसके लिए निगम ने ग्राउंड फ्लोर पर ही रिकार्ड रूम बना भी रखा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और रिकार्ड विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से हजारों प्रमाण पत्र का रिकार्ड बेकदरी से पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रिकार्ड बेकार हो जाने पर निगम में यह भी जानकारी नहीं मिल सकेगी कि वह किन लोगों के प्रमाण पत्र जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी किए गए प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन कराना पड़ा तो यह भी नहीं हो सकेगा। इस रिकार्ड में लोगों के फोटो, एफिडेविट व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल है।

खुराफातियों के हाथ लगा तो इन दस्तावेजों का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। इन्हीं दस्तावेज के आधार पर दोबारा भी प्रमाण पत्र जारी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed