{"_id":"cc493c8fa5de74b285eb281d5e6e53ec","slug":"bird-flu-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू की आशंका से गांव वाले दहशत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू की आशंका से गांव वाले दहशत में
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 13 Jan 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुलतानपुर में पक्षियों की मौत के बाद से उसके आसपास के गांव में रहने वाले दहशत में हैं। उनका कहना है कि अगर पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई होगी तो गांव वालों को भी परेशानी हो सकती है। हालांकि, इस बारे में न तो उन्हें वन्य जीव विभाग ने और न ही पशुपालन विभाग ने आगाह किया है।
राष्ट्रीय पक्षी उद्यान के बिल्कुल पास सुलतानपुर, इकबालपुर, कालियावास, साढराना, बुढेरा, मोहम्मदपुर, सैदपुर और खेटावास गांव हैं। इन गांव वालों का कहना है कि जब से सुलतानपुर उद्यान में पक्षियों की मौत हुई है तब से सभी परेशान हैं।
पक्षियों का आनाजाना आसपास के खेतों में भी है। अगर बर्ड फ्लू हुआ तो गांव के लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि वह खेतों में बीट करते हैं और उनके पंख भी खेतों में मिल जाते हैं।
विज्ञापन
सुलतानपुर गांव के सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि गांव वालों को हिदायत देने कोई नहीं आया है। अगर बर्ड फ्लू है तो कम से कम पशुपालन विभाग वालों को तो आगाह करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरपंच होने के कारण वह इस मामले को लेकर चिंतित हैं। वहीं ग्रामीण राजकुमार का कहना है कि गांव वाले बर्ड फ्लू की आशंका से काफी परेशान हैं। अगर कोई एहतियात बरतनी है तो इसके बारे में भी उन्हें बताने वाला कोई नहीं है।