फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bird Flu: Ghazipur Murga Mandi closed for 10 days, Chief Minister Arvind Kejriwal said Not a single case confirmed in Delhi

Bird Flu: गाजीपुर मुर्गा मंडी 10 दिनों के लिए बंद, मुख्यमंत्री ने कहा- दिल्ली में अभी एक भी मामले की पुष्टि नहीं

Sat, 09 Jan 2021 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Jan 2021 06:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सरकार सतर्क, जिलाधिकारियों के नेतृत्व में सभी जिलों में बनाईं विशेष टीमें, स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे निगरानी...

विज्ञापन
Bird Flu: Ghazipur Murga Mandi closed for 10 days, Chief Minister Arvind Kejriwal said Not a single case confirmed in Delhi
poultry farms - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा है कि राजधानी में अभी तक बर्ड फ्लू के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर दिल्ली की प्रसिद्ध गाजीपुर मुर्गा मंडी को अगले 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। राजधानी में जीवित पक्षियों के आयात पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने यह कदम 104 पक्षियों की असामयिक मृत्यु के बाद उठाया है।

विज्ञापन


इसके पहले राजधानी के मयूर विहार, पश्चिमी इलाके और द्वारका में कुछ पक्षियों की असामयिक मौत का पता चला था। पूर्वी दिल्ली की संजय झील में भी कुछ पक्षियों की मौत का मामला सामने आया है। इनका सैंपल लेकर लैब में भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। सोमवार तक रिपोर्ट सामने आ जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


बर्ड फ्लू के मामले सबसे ज्यादा पोल्ट्री फार्म्स में सामने आते हैं, लेकिन अभी तक पोल्ट्री फार्म्स में मुर्गे-मुर्गियों की भारी संख्या में मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इसी बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पक्षी संस्थानों पर नजर

देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामले देखने के बाद राजधानी के प्रमुख पक्षी संस्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चिड़िया घर और पक्षी पालकों को भी सावधान कर दिया गया है। ओखला पक्षी उद्यान और बड़ी झीलों पर भी नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके इलाकों में आने वाली सभी संवेदनशील जगहों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी पक्षी की असामयिक और अप्राकृतिक मौत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

हेल्पलाइन नंबर जारी

सरकार ने 011-23890318 हेल्पलाइन जारी कर दिया है। इस नंबर पर फोन करके बर्ड फ्लू के बारे में कोई भी सूचना प्राप्त की जा सकती है। राजधानी के वेटेनेरी डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। आपात स्थिति में लोगों के इलाज की पूरी तैयारी रखी गई है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि दिल्ली में बर्ड फ्लू का एक भी कंफर्म केस अभी तक सामने नहीं आया है और लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed