फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bird flu declared in delhi zoo, shut for visitors after many birds death

दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, पक्षियों की मौत के बाद चिड़ियाघर बंद

Wed, 19 Oct 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
bird flu declared in delhi zoo, shut for visitors after many birds death
delhi zoo

ठंड की दस्तक के पहले ही दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। राहत की बात ये है कि अभी इस बीमारी से कोई इंसान प्रभावित नहीं हुआ है। राजधानी के चिड़ियाघर में इस बीमारी के चलते कई पक्षियों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ही प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली के चिड़ियाघर को बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार चिड़ियाघर में अब तक 9 पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृत पक्षियों में से कुछ की मौत बर्ड फ्लू से हुई है।  चिड़ियाघर में मरने वाले पक्षियों में रोजी पेलिकन, पेंटिड स्टॉर्क और बतखें प्रमुख थीं। पक्षियों की मौत शुक्रवार और शनिवार को हुई थी। बर्ड फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने इसे तत्काल बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया ‌च‌िड़‌ियाघर

bird flu declared in delhi zoo, shut for visitors after many birds death
delhi zoo
चिड़ियाघर के जनसंपर्क अधिकारी रियाज खान ने बताया कि, ‘चिड़ियाघर में शुक्रवार और शनिवार को कुल 9 पक्षियों की मौत हो गई। हमने सैंपल्स को जालंधर और भोपाल की लैब में भेजा है। कुछ पक्षियों में इनफ्लूएंजा डिटेक्ट हुआ है।’

उन्होंने बताया कि एतिहात के तौर पर कदम उठाते हुए आने वाले कुछ दिनों के लिए चिड़ियाघर को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक चिड़ियाघर को सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता तब तक इसे बंद ही रखा जाएगा।

फिलहाल प्रशासन इस प्रयास में लगा है कि कैसे  चिड़ियाघर के अन्य पक्षियों को बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाया जा सके।

गोपाल राय ने की प्रेस कांफ्रेंस

bird flu declared in delhi zoo, shut for visitors after many birds death
गोपाल राय - फोटो : ani

दिल्ली में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है।

अभी तक चिड़ियाघर के पक्षी इससे प्रभावित हुए हैं। सभी जगह से सैंपल लेकर भेजे जा चुके हैं। तीन से चार दिन में इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed