{"_id":"e1256fd58d4aaa5c10fd660bc0b43ffa","slug":"binny-supporters-poster-war-against-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के खिलाफ चौंकाने वाला पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के खिलाफ चौंकाने वाला पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Dec 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के टिकट पर लक्ष्मी नगर से विधायक बनने के बाद विवाद के चलते आप से किनारा कर चुके विनोद कुमार बिन्नी के समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस पोस्टर में जहां बिन्नी को सच्चा व स्थिर बताया गया वहीं केजरीवाल को पलटू व भगौड़ा बताया है। बिन्नी के पार्टी से अलग होने के बाद कुछ समय पूर्व ही बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आगामी मध्यावधि विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
विनोद कुमार बिन्नी से जब इस बारे में बात की गई तो उनका जवाब था कि वह पोस्टर पर लिखे शब्दों से तो सहमत हैं लेकिन वह पोस्टर उन्होंने नहीं लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है यह पोस्टर मेरे किसी शुभचिंतक या फिर केजरीवाल के किसी विरोधी ने लगाया हो।
विज्ञापन
हालांकि वह बीजेपी व कांग्रेस का भी नाम पोस्टर के पीछे ले रहे हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि वह केजरीवाल के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे।