फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Vinod Kumar Binny May Join BJP Today

आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं बिन्नी

Tue, 25 Nov 2014 03:51 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Vinod Kumar Binny May Join BJP Today

बागी आप विधायक विनोद कुमार बिन्नी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं, वह नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार भी बन सकते हैं। बीते शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं आप के विधायक मनिंदर सिंह धीर भाजप में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों का कहना है कि बिन्नी के साथ बातचीत आखिरी दौर में है और वह कभी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बताया कि हम उन्हें पार्टी में शामिल कर उनके पुराने साथी केजरीवाल के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं क्योंकि भाजपा में कोई भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने का इरादा लेकर के लिए आगे नहीं नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


बातचीत अंतिम दौर में

AAP MLA Vinod Kumar Binny May Join BJP Today

सूत्रों के मुताबिक इस संदर्भ में जल्द अंतिम निर्णय किया जाएगा। बिन्नी आप के टिकट से दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। दिल्ली में राष्ट्रपति ने विधानसभा भंग कर दी है। अब दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव कब होंगे इसकी तारीख अभी नहीं आई है।

गौतरलब है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक बिन्नी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर अपने सिद्धांतों से भटक जाने और चुनावी वादों पर सही ढंग से अमल नहीं करने आरोप लगाया था।

उन्होंने आप मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘झूठा’ करार दिया था। इसके बाद बिन्नी को आप ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed