फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Binni contesting against Kejriwal from New Delhi

पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने बदली टीम, थामा भाजपा का दामन

Fri, 21 Nov 2014 08:31 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
Binni contesting against Kejriwal from New Delhi

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली विधान सभा के निर्वतमान स्पीकर मनींन्दर सिंह धीर और पूर्व टेनिस खिलाड़ी राजेश्ा राजपाल 'आप' छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि 2013 के विधान सभा चुनाव में एमएस धीर ने जंगपुरा तिमारपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीता था जबकि रोहित राजपाल भी आप के टिकट पर चुन कर आए थे।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होते हुए धीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का घोर अभाव है। दिल्ली के बाहर से आया एक कार्यकर्ता लगातार उनका अपमान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से इसकी शिकायत भी की लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। 49 दिन के बाद जब आप ने सरकार छोड़ देने का फैसला किया था तभी उन्हें धक्का लगा था।

धीर ने यह भी आरोप लगाया कि स्पीकर रहते हुए उन्होंने निष्पक्षता से काम किया लेकिन कुछ लोग लगातार उन पर पार्टी के पक्ष में काम करने का दबाव बना रहे थे।

आप को एक दिन में दो झटके

Binni contesting against Kejriwal from New Delhi

आम आमदी पार्टी को एक के बाद एक दो झटके मिले हैं। एक तरफ आप के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी ने ऐलान किया है कि वह नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे वहीं, आप के दो पूर्व विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

बिन्नी ने कहा है कि वह नई दिल्ली सीट से चुनाव इसलिए लड़ना चाहते हैं ‌क्योंकि वह केजरीवाल की पोल खोलना चाहते हैं। हालांकि इससे पहले बिनोद कुमार बिन्नी आम आदमी पार्टी के टिकट पर ही लक्ष्मी नगर सीट से चुनाव जीते थे।

बिन्नी ने कहा है कि वो तीन चार महीनों से नई दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ तैयारी पूरी कर ली है, और वो जल्द ही आप मुखिया की वास्तविकता का खुलासा दिल्ली की जनता के सामने करेंगे।

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि केजरीवाल दिल्ली की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अगर अरविंद नई दिल्ली की अपनी सीट बदलकर किसी और सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हैं तो बिन्नी के लिए ये तय करना मुश्किल हो सकता है कि वो नई दिल्ली से चुनाव लड़ें या फिर केजरीवाल के खिलाफ।

जहां बिन्नी ने केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, वहीं इससे पहले केजरीवाल को बीजेपी नेता जगदीश मुखी की तरफ से भी चैलेंज मिल चुका है।

जगदीश मुखी भी दे चुके हैं केजरीवाल को चैलेंज

Binni contesting against Kejriwal from New Delhi

केजरीवाल को बिन्नी के खिलाफ पहला चैलेंज नहीं मिला है। जनकपुरी से बीजेपी के विधायक जगदीश मुखी भी आम आदमी पार्टी के मुखिया को चैलेंज कर चुके हैं कि अगर केजरीवाल में दम है तो वो उनके खिलाफ जनकपुरी से चुनाव जीत कर दिखाएं। जगदीश मुखी के इस बयान के बाद ये भी खबर दी कि केजरीवाल जनकपुरी से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

वहीं बिन्नी कहते हैं कि यदि केजरीवाल अपनी सीट बदलते हैं तो वह चुनाव से पहले ही हार जाएंगे। वैसे भी केजरीवाल की भागने की परंपरा पुरानी रही है और इसी वजह से पहले भी उन्हें भगोड़ा कहा जा चुका है। अब ऐसे में वो अपने बचाव में सीट बदल लेते हैं तो ये बात प्रमाणित हो जाएगी कि वो भगोड़े हैं।

फिलहाल बिन्नी के इस चैलेंज को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच आप के लिए दूसरी बुरी खबर यह है कि आप के दो विधायक शुक्रवार दोपहर दो बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बीच बिन्नी के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। हालांकि अभी तक बिन्नी ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है।

आज दोपहर दो बजे बीजेपी ने दिल्ली प्रभारी प्रभात झा के नेतृत्व में एक प्रेंस कांफ्रेंस बुलाई है जिसमें आप के दो नेताओं के साथ ‌एक निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि पार्टी ने अभी तक आप के दोनों विधायकों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed