{"_id":"a687b8796384eb8ea771143bab0125f9","slug":"bikers-robbed-the-woman-dragged-on-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने महिला को लूटा, विरोध पर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने महिला को लूटा, विरोध पर घसीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर एल-ब्लाक में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के सामने ही व्यापारी सुरेश बाटला की पत्नी निशा को गन प्वाइंट पर लेकर बैग और सोने की आठ चूडियां लूट लीं।
विज्ञापन
बैग में मोबाइल, पांच हजार रुपये और घर की चाभियां थीं। विरोध करने पर उन्हें घसीटा भी।
कविनगर पुलिस पांच दिन से मामला दबाए थी। निशा बाटला ने बताया कि 18 जून की शाम वे घर से थोड़ी दूर ही चली थी कि बाइक सवार दो बदमाश आए और पिस्टल तान दी। उनसे बैग छीन लिया।
विज्ञापन
हाथों से सोने की चूड़ियां उतार लीं। अंगूठी भी उतारने की कोशिश की, जो उंगली से नहीं निकली। विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें सड़क पर घसीटा, जिससे घुटनों, कोहनी और कमर में चोट लगी। वे बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकीं।
विज्ञापन