फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   biker died on road accident

रफ्तार का कहर: हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 23 May 2014 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 23 May 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
biker died on road accident

ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा बीस दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर रात कैब ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर निवासी अर्जुन परिवार के साथ सलारपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। जो कि ग्रेटर नोएडा स्थित मिंडा कंपनी में काम करता था। रात ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था। फेज टू क्षेत्र में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेज टू पुलिस घायल अर्जुन को उपचार के लिए सेक्टर-110 स्थित एक निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो मई को फरीदाबाद से ड्यूटी कर बाइक से घर लौटने के दौरान फिल्म सिटी के बाद सड़क हादसे का शिकार हुए सेक्टर-9 निवासी रामपाल की बृस्पतिवार उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सड़क हादसे की रिपोर्ट आज रामपाल के बेटे ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है।

केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर-24 में कार्यरत हरेन्द्र प्रताप ने थाना सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-63 में ट्रक एचआर55एच-4092 ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया। बृस्पतिवार रात एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर पंचशील बालक इंटर कालेज के पास ऑटो में कैब ने टक्कर मार दी।


हादसे में ऑटो चालक सलारपुर निवासी दुर्योधन घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सेक्टर-110 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक कैब छोड़ कर भाग निकला। भागने के पहले चालक कैब के कागजात अपने साथ ले गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेज टू पुलिस ने कैब को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed