{"_id":"5e3d5d9d8ebc3ee60e768247","slug":"bike-riding-miscreants-shot-at-the-textile-businessman-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मतदान से ठीक एक दिन पूर्व जाफराबाद में चली गोलियां, गोलियां चलाकर बाइक सवार दो बदमाश हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से ठीक एक दिन पूर्व जाफराबाद में चली गोलियां, गोलियां चलाकर बाइक सवार दो बदमाश हुए फरार
Fri, 07 Feb 2020 06:22 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े दावे कर रही है। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जाफराबाद इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने जैकेट कारोबारी की दुकान पर गोलियां बरसा दीं। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के समय कारोबारी अपने भाई व भतीजों के साथ धूप में बैठे हुए थे।
हेल्मेट पहनकर आए आरोपी बदमाश मौजपुर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। जाफराबाद थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान पीड़ित कारोबारी ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद मुर्तजा (42) परिवार के साथ विजय पार्क, मौजपुर में रहते हैं। इनके परिवार में चार भाई, दो बहनें, पत्नी व छह बच्चे हैं। पूरे परिवार का जैकेट बनाने का कारोबार है। इनकी जाफराबाद गली नंबर-32, मेन रोड पर जैकेट की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 1.25 बजे मुर्तजा अपने भाई व भतीजों के साथ धूप में बैठे हुए थे। इसी दौरान नीले रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी दुकान पर दो राउंड गोलियां चला दी।
गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। आरोपी भी मौके से फरार हो गए। वारदात जाफराबाद थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। परिवार ने किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।