फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike riding miscreants fired at property dealer's house in Delhi

Delhi: बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर की गोलीबारी, सीसीटीवी में कैद आरोपियों की करतूत

Tue, 01 Aug 2023 01:43 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 01:43 AM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में बाइक सवार तीन युवकों को गोलीबारी करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Bike riding miscreants fired at property dealer's house in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके से सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाश एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर गोलीबारी कर फरार हो गए। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में बाइक सवार तीन युवकों को गोलीबारी करते दिख रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि जेल में बंद कुछ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को धमकी दी थी। पुलिस जेल में बंद बदमाशों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन

 

पुलिस को सोमवार दोपहर द्वारका साउथ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी की सूचना पुलिस को मिली। वहां पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान कुछ खोखे मिले। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। जिसमें पुलिस ने बाइक से आए तीन युवकों को गोली चलाते हुए देखा। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि जनवरी माह में जेल में बंद दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने इस बाबत पालम थाने में शिकायत दी थी। उस मामले की जांच दिल्ली की अपराध शाखा कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को हुई गोलीबारी में जेल में बंद दो बदमाशों की भूमिका की जांच की जा रही है। उनकी संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed