{"_id":"594e9d7b4f1c1b7e3d8b458d","slug":"bike-rider-woman-loot-purse-of-another-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार युवती ने एक युवती का पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवती ने एक युवती का पर्स लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
loot
बाइक सवार बदमाशों द्वारा शहर में आए दिन लूट व झपटमारी की वारदात सामने आती हैं। शनिवार को बाइक सवार युवती द्वारा एक अन्य युवती से पर्स लूटने का मामला सामने आया। वारदात के दौरान पीड़ित युवती नीचे गिर गई, जिससे उसके हाथ-पैर में चोट आ गई। हाल-फिलहाल में पहली बार इस तरह की वारदात बताई जा रही है। थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वारदात सेक्टर-19 स्थित पीजी में रहने वाली गरिमा सिंह के साथ हुई। गरिमा सेक्टर-पांच स्थित पब्लिशिंग कंपनी में सीनियर एसोसिएट है। शनिवार शाम करीब 4:15 बजे वह कंपनी से घर जाने के लिए निकली। गरिमा पैदल मुख्य सड़क की तरफ सवारी के लिए जा रही थी। इसी बीच सेक्टर-पांच में एचडीएफसी बैंक के पास बाइक सवार एक युवती ने उसका पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
पीड़ित गरिमा ने पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। पीछे काली टी शर्ट पहनकर बैठी 22-24 वर्ष की युवती ने उसका पर्स लूटा है। बदमाश वारदात कर इतनी जल्दी फरार हो गए कि गरिमा बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाई। गरिमा ने नजदीक की पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
विज्ञापन