{"_id":"5b59fed04f1c1bac7d8b4d33","slug":"bike-ride-for-people-aware-about-cancer-and-mental-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आया ये शख्स, 22 की उम्र में 22 हजार किमी कर चुका है बाइक राइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आया ये शख्स, 22 की उम्र में 22 हजार किमी कर चुका है बाइक राइड
आशुतोष दुबे, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 27 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Bike ride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने बाइकर्स तो बहुत देखे होंगे, लेकिन एक ऐसा बाइकर है जो कैंसर व मानसिक पीड़ितों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से बाइक चला रहा है। महज 22 साल की उम्र में लंदन निवासी हैनरी 22,500 किलोमीटर बाइक चला चुके हैं। अप्रैल 2019 तक 55 हजार किलोमीटर बाइक चलाना उनका लक्ष्य है। इसकी शुरुआत वह म्यांमार से करेंगे और लंदन में समाप्त करेंगे। वह डूकाटी बाइक से सवारी कर रहे हैं। वहीं, व्यापारी नेता अशोक चौहान ने हैनरी का नोएडा में स्वागत किया।
विज्ञापन
हैनरी ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला से कहा कि वह बाइक लेकर ग्वालियर से गुजर रहे थे। इस दौरान पीछे का टायर खराब हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित सेक्टर-26 बी ब्लॉक में रहने वाले दोस्त आदित्य से इंस्टाग्राम पर बात की। हैनरी ने आदित्य को बताया कि कंपनी टायर दिल्ली एयरपोर्ट भेज रही है। जिसके बाद आदित्य ने हैनरी को नोएडा आने को कहा।
विज्ञापन
वह फ्लाइट पकड़ कर बृहस्पतिवार की सुबह नोएडा पहुंचे। टायर लेने के बाद हैनरी चार बजे की फ्लाइट पकड़ कर वापस ग्वालियर चले गए। हैनरी 22, 500 किलोमीटर में इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, सालवोनिया, ऑस्ट्रिया, हंगरी, सालवोका, पोलैंड, यूक्रेनिया, रूस, कजाकिस्तान, ईरान, पाकिस्तान व भारत में बाइक चलाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं।
विज्ञापन
वह सबसे यंग और जाने माने बाइक राइडर हैं। म्यांमार से होकर वह थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, चिली, पेरे, कोलंबिया, कास्टारिका, हनड्यूरस, मैक्सिको, यूएसए, मास्को, स्पेन, फ्रांस होते हुए इंग्लैंड में यात्रा समाप्त करेंगे।