{"_id":"5f8f2055099b6e1ff56647a3","slug":"bike-boat-case-lalit-bhati-arrested-noida-stf-and-eow-meerut-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 50 हजार का इनामी ललित भाटी गिरफ्तार, नोएडा एसटीएफ और ईओडब्ल्यू मेरठ ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट फर्जीवाड़ा : 50 हजार का इनामी ललित भाटी गिरफ्तार, नोएडा एसटीएफ और ईओडब्ल्यू मेरठ ने की कार्रवाई
Tue, 20 Oct 2020 11:07 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा एसटीएफ और ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम ने बाइक बोट फर्जीवाड़े के एक और 50 हजार के इनामी मेरठ मवाना निवासी ललित भाटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। इनामी होने के बाद यह एसटीएफ की रडार पर आया था। फर्जीवाड़े के अभी 21 आरोपी फरार हैं। ललित पर निवेशकों ने दादरी थाने में 56 केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अमर उजाला ने ललित के ठिकाने पर दबिश देने की खबर एक दिन पहले ही प्रकाशित कर दी थी। एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा और डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। सोमवार रात टीम को सूचना मिली थी कि ललित भाटी दादरी से दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
टीम ने शिव नादर विवि के पास आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संदीपुर सेठ गांव का रहने वाला है। आरोपी ने बाइक बोट फर्जीवाड़े में निवेशकों को एक साल में धन दोगुना करने का झांसा देकर फंसाया था। निवेशकों के मुताबिक, आरोपी को संजय भाटी ने कंपनी की तरफ से फॉरर्च्यूनर दी थी और प्रतिमाह मोटा वेतन दिया जाता था। इसकी एवज में आरोपी निवेशकों को ठगी का शिकार बना रहा था।
विज्ञापन
दादरी थाने में दर्ज हुए 14 नए केस
अब तक पुलिस और जांच एजेंसियां दादरी थाने में बाइक बोट फर्जीवाड़े के संबंध में आरोपियों पर 57 केस दर्ज होने की जानकारी देती रहीं हैं। इस मामले में 14 नए केस दादरी कोतवाली में दर्ज किए जा चुके हैं। मंगलवार को दादरी कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान ने जानकारी दी है कि मामले में कुल 71 केस दर्ज हैं।