{"_id":"5c5a1551bdec2273ac45e3b3","slug":"bikaner-owner-luxury-car-looted-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर वाला स्वीट्स के मालिक को अगवा कर लग्जरी कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकानेर वाला स्वीट्स के मालिक को अगवा कर लग्जरी कार लूटी
Wed, 06 Feb 2019 04:29 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 06 Feb 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली सहित नोएडा में बीकानेर वाला स्वीट्स के मालिक गणेश अग्रवाल को सोमवार रात बदमाशों ने कार समेत अगवा कर लिया। बदमाश मारपीट कर उनकी लग्जरी कार व कैश लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
बाद में उन्हें नारायणा फ्लाईओवर के पास चलती कार से फेंक दिया। राजौरी गार्डन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गणेश अग्रवाल (47) परिवार के साथ डी-ब्लॉक (राजौरी गार्डन) में रहते हैं।
विज्ञापन
वह नोएडा के सेक्टर-18 स्थित आउटलेट से पजेरो कार में राजौरी गार्डन आउटलेट पर आ रहे थे। राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास कार पार्क करने के बाद वह फोन पर दोस्त से बात करने लगे। इसी दौरान चालक सीट और पिछली सीट का दरवाजा खोलकर तीन युवक जबरन कार में घुस गए।
विज्ञापन
उन्होंने अग्रवाल को कार में खींच लिया और धौला कुआं की ओर फरार हो गए। रास्ते में बदमाशों ने अग्रवाल से मारपीट की, 5 हजार रुपये छीन लिए और नारायणा फ्लाईओवर के पास चलती कार से फेंक दिया। राजौरी गार्डन आउटलेट में काम करने वाले अजय की मदद से उन्होंने पुलिस को सूचना दी।