फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bihar MLA Raju Singh seeks probation in Rouse Avenue Court

Delhi NCR News: बिहार के विधायक राजू सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट में मांगा प्रोबेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह सोमवार को पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 2018 के नए साल की पार्टी में हुई सेलिब्रेटरी फायरिंग में डॉक्टर अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में दोषी ठहराया है। विधायक ने दोषसिद्धि के बाद प्रोबेशन (परिवीक्षा) की मांग की है।

मामला 31 दिसंबर 2018 का है, जब राजू कुमार सिंह अपनी दिल्ली फार्महाउस पर नए साल की पार्टी आयोजित कर रहे थे। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से डॉ. अर्चना गुप्ता घायल हो गईं। उनकी कुछ दिन बाद अस्पताल में सिर में लगी चोट के कारण मृत्यु हो गई। कोर्ट ने उन्हें लापरवाही से हत्या का दोषी पाया है। अदालत ने विधायक की प्रोबेशन याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रोबेशन अधिकारी को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में विधायक की मुआवजा देने की क्षमता का जिक्र होना है। साथ ही अदालत ने मृतका के परिजनों को भी नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed