फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bihar Chief Minister Nitish Kumar met Arvind Kejriwal

Delhi: नीतीश कुमार ने केजरीवाल से की मुलाकात, दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कही ये बात

Sun, 21 May 2023 01:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 May 2023 01:16 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Bihar Chief Minister Nitish Kumar met Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर केंद्र की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आप सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार के रवैये समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ खड़े होने के लिए दोनों नेताओं का धन्यवाद किया व कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर केंद्र सरकार के इस तानाशाही अध्यादेश को संसद में हराना होगा। राज्यसभा में यह बिल पारित नहीं हुआ तो यह 2024 का सेमी फाइनल होगा और पूरे देश में संदेश जाएगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार जा रही है। वहीं, नीतीश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली की चुनी हुई सरकार को काम करने से रोकने पर आश्चर्य जताया और पूरे देश में भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार तय कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 11.30 बजे सविल लाइन्स स्थित केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राजद के सांसद मनोज झा भी पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक मुलाकात केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने को लेकर थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में दिल्ली की चुनी हुई सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग व विजिलेंस विभाग की शक्तियां दे दी थी, जिसे केंद्र ने अध्यादेश के जरिये वापस छीन लिया है। इन नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक केंद्र के इस अध्यादेश समेत अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आप सांसद संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

केजरीवाल ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बताया कि केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिये दिल्ली सरकार को पंगु बना दिया है और सारी ताकतें उपराज्यपाल को दे दी है। अब एलजी ही दिल्ली चलाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से यह फैसला दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने पलट दिया है जो संविधान के खिलाफ है।

मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्ली के लोगों के साथ हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली के लोगों के साथ जो अन्याय किया है, इसके खिलाफ हम मिलकर लड़ेंगे। नीतीश कुमार पूरे देश में विपक्ष को एकत्रित करने में जुटे हुए हैं।

राज्य सरकार को काम करने से रोकना आश्चर्य की बात: नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र की ओर से राज्य सरकार को काम करने से रोकना आश्चर्यजनक है। चुनी हुई सरकार जब बनती है तो उसे संविधान में कुछ अधिकार दिए गए हैं। उस अधिकार को कोई कैसे हटा सकता है। विपक्ष को एकजुट होकर ही केंद्र की मनमानी को रोका जा सकता है। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत दिया है। पूरा देश इस बात को मानता है कि ‘आप’ की सरकार दिल्ली में बहुत अच्छा काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ गया। इसके बाद भी अगर राज्य सरकार को काम करने से रोक दिया जाएगा तो यह बहुत ही आश्चर्य की बात है। हम लोग पूरी तरह से अरविंद केजरीवाल के साथ हैं।

दिल्ली की जनता के साथ अन्याय कर रहा है केंद्र: तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार को संविधान के तहत अधिकार मिले हैं। जिन राज्यों में गैर भाजपा की सरकारें हैं, उनको लगातार परेशान किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल आज जो परेशानी झेल रहे हैं, हम उसमें उनको अपना समर्थन देने आए हैं। केंद्र सरकार दिल्ली की जनता के साथ अन्याय कर रही है। जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है तो सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। इसके बाद भी अरविंद केजरीवाल की सरकार को परेशान किया जा रहा है। दिल्ली के अलावा दूसरे गैर भाजपाई राज्यों के साथ भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो क्या इस प्रकार का काम करने की एलजी की हिम्मत होती। ये लोग जितना अरविंद केजरीवाल को सताएंगे, ये उतने ही मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed