फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bihar chief minister attacked on central and state government

बिहार के सीएम का प्रदेश सरकार और केंद्र पर हमला, बोले दम है तो बंद कराएं शराब

Wed, 29 Jun 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर Updated Wed, 29 Jun 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Bihar chief minister attacked on central and state government
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

बिहार में शराब की बिक्री बंद करा चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार और केंद्र में मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव में दम है तो प्रदेश में शराब बंद करके दिखाएं।

विज्ञापन


निर्भया संस्था की तरफ से बुधवार को जेवर के जनता इंटर कॉलेज के पास आयोजित शराब मुक्ति रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार का यह कहते हुए घेराव किया कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शराब बंदी के हिमायती थे।
विज्ञापन


अब प्रधानमंत्री हैं तो पूरे देश में शराब की बिक्री बंद क्यों नहीं करा देते। देश में न सही तो कम से कम उन राज्यों में ही करा दें, जहां पर भाजपा का शासन है। केंद्र सरकार काला धन लाने के लिए परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को गुमराह कर रही हैं सरकारें

Bihar chief minister attacked on central and state government
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

अगर शराब बंदी लागू कर दी जाए तो काले धन से कहीं ज्यादा लोगों की बचत हो जाएगी। नीतीश ने यूपी सरकार को नसीहत दी कि शराब बंदी से अखिलेश को आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता का भारी समर्थन मिल सकता है।

अन्य राज्यों की सरकारें शराब बंदी से राजस्व घाटे की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। वास्तव में शराब बंदी से राज्यों को किसी तरह का घाटा नहीं होता। उल्टे लोगों आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हो जाती है।

अगर किसी गांव में उनके जाने से शराब बंद हो जाती है तो वे वहां भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने शराब बंदी के लिए महिलाओं और बच्चों को आगे आने की अपील की।

विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ नहीं बोले

Bihar chief minister attacked on central and state government
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

नीतीश कुमार दोपहर करीब 12:30 बजे रैली को संबोधित करने पहुंचे। करीब एक घंटे तक उनका भाषण चला। रैली में भीड़ से वे काफी उत्साहित नजर आए। वे उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर सीधे तौर पर कुछ नहीं बोले।

हालांकि, जेडीयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण तिवारी ने यूपी विधानसभा चुनाव में जनता दल (यू) के चुनाव लड़ने का एलान किया। रैली स्थल पर सुबह से पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। सुबह नौ बजे से लोगों का आना शुरू हो गया। सुबह 10 बजे से स्थानीय व बिहार से आए कलाकारों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नीतीश को पगड़ी बांधकर कर स्वागत किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह, अली अनवर, सांसद कौशलेंद्र सिंह, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह विधायक श्यामा रजक, आचार्य पवन कुमार, मनोज तालान, कृष्णा वशिष्ठ, सविता सिंह उमेश शर्मा , गंगा प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed