{"_id":"62628df517bba44bd66c6dec","slug":"biggest-theft-of-36-kg-gold-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी चोरी: कौन है 36 किलो सोने का मालिक? अभी तक नोएडा पुलिस पता न कर पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़ी चोरी: कौन है 36 किलो सोने का मालिक? अभी तक नोएडा पुलिस पता न कर पाई
Fri, 22 Apr 2022 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 04:43 PM IST
सार
नोएडा में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी के मामले में पुलिस अभी तक मालिक का पता नहीं लगा पाई है। यह चोरी सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर-301 से हुई थी। जिसमें 36 किलो सोना और छह करोड़ से अधिक की नकदी चोरी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में हुई अब तक की सबसे बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी हुआ 36 किलो सोना और छह करोड़ से अधिक की नकदी तो बरामद कर ली है, लेकिन इसका मालिक कौन है, ये भी तक पता नहीं चला है। चोरी की यह घटना करीब दस महीने पहले हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के लिए आयकर विभाग और ईडी को भी पत्र लिखा था। पहली अभी भी उलझी है कि इस सोने और रुपये का मालिक कौन है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर-301 से 36 किलो सोना और छह करोड़ से अधिक की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने 11 जून 2021 को छह आरोपियों को पकड़ा भी था।
विज्ञापन