फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corporation is planning to build foot over bridge at delhi gurgaon border

बॉर्डर पर बनेगा फुट ओवर ब्रिज

Fri, 27 Dec 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 27 Dec 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
corporation is planning to build foot over bridge at delhi gurgaon border

एक्सप्रेसवे को छोड़ दें तो पूरे शहर में एक भी एफओबी नहीं है। इसके चलते हर साल 25 से 30 पैदल यात्री सड़क क्रॉस करते समय जान गंवा देते हैं। लेकिन अब जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है।

विज्ञापन


गुड़गांव नगर निगम की ओर से पहले फुटओवर ब्रिज का निर्माण दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर होगा। इसके लिए निगम अफसरों ने करीब सवा तीन करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट फाइनेंस समिति को भेजा है। जनवरी में इस पर काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से कराए गए एक सर्वे में शहर में 24 स्थानों पर एफओबी की जरूरत बताई गई थी। इनमें से 14 स्थान नगर निगम के दायरे में हैं। निगम ने बीते साल स्थानीय निकाय से अनुमति मांगी तो पहले एक मॉडल एफओबी बनाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की इंजीनियरिंग विंग ने पहला एफओबी गुड़गांव-दिल्ली कापसहेड़ा बॉर्डर के पास बनाने का फैसला लिया। यहां दिल्ली की ओर से हजारों मजदूर रोज उद्योग विहार फेज पांच में काम करने आते हैं। यह एफओबी करीब छह माह में तैयार होगा।


दूसरे चरण में मारुति कंपनी के सामने एफओबी बनेगा। पुराने शहर में महाबीर चौक पर सबसे बड़ा एफओबी होगा। यह क्लोवर लीफ की तरह से होगा।

इसके लिए आईआईटी दिल्ली से डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने बताया कि एफओबी की फाइल फाइनेंस कमेटी को भेजी गई है। इसके बाद इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed