{"_id":"5dfa1ebd8ebc3e87e86b1de3","slug":"bigg-boss-going-to-close-matter-reachedthe-ministry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तो क्या बंद होने जा रहा है बिग बॉस 13, मंत्रालय पहुंचा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तो क्या बंद होने जा रहा है बिग बॉस 13, मंत्रालय पहुंचा मामला
Wed, 18 Dec 2019 06:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
गौरव शर्मा, ग्रेटर नोएडा
गौरव शर्मा, ग्रेटर नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस-13 में गाली और असभ्य व्यवहार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिवक्ता की शिकायत पर ब्रॉडकास्टिंग कंटेट कंप्लेंट काउंसिल (बीसीसीसी) ने समीक्षा कर यह माना है। अधिवक्ता की शिकायत का जवाब भी बीसीसीसी ने भेज दिया है। बिग बॉस सीजन-13 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। सेक्टर पाई, सिल्वर सिटी टू निवासी अधिवक्ता नितिन यादव ने शो को लेकर लिखित शिकायत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावेडकर से की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि शो भारतीय संस्कृति को हानि पहुंचा रहा है।
चैनल में परोसी जा रही सामग्री से देश का माहौल खराब हो सकता है। टीआरपी पाने की होड़ में भारतीय संस्कृति और नैतिकता को चोट पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। इसके साथ ही अन्य कई गंभीर आरोप अधिवक्ता स्तर से लगाए गए। अब बीसीसीसी सेक्रेटरी जनरल आशीष सिन्हा ने शिकायती पत्र का जवाब भेजा है। उन्होंने लिखा है कि बेड फ्रेंड फॉरएवर (बीएफएफ) को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। 25 अक्तूबर 2019 को परिषद की 87वीं बैठक आयोजित हुई।

परिषद के सदस्यों ने बिग बॉस सीजन-13 का एपीसोड देखा। समीक्षा में सामने आया कि शो किसी भी धर्म की तरफ कोई इशारा नहीं करता है। बिग बॉस खुद को लोगों के समूह के बीच असंगत परिस्थितियों और वास्तविक घटनाओं के साथ एक रियल्टी शो होने का दावा करता है, जो बाहरी प्रभावों से दूर एक बंद वातावरण में रहते हैं।
जवाब में बिग बॉस की अन्य गतिविधियों का जिक्र किया गया है। लेकिन अंत में शो को गाली और असभ्य व्यवहार से भरा माना है। बीसीसीसी ने शिकायत निस्तारित होने का दावा किया है। वहीं, अधिवक्ता ने बताया कि शो से भारतीय संस्कृति प्रभावित हो रही है। वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर विचार कर रहे हैं।