{"_id":"5d9eb5ef8ebc3e93c81669a4","slug":"bigg-boss-13-spreading-vulgarity-alleges-bjp-loni-mla-nand-kishor-gurjar-writes-prakash-javadekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस-13 में अश्लीलता और फूहड़ता का हो रहा घिनौना प्रदर्शन, शो बंद करो', भाजपा विधायक ने लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिग बॉस-13 में अश्लीलता और फूहड़ता का हो रहा घिनौना प्रदर्शन, शो बंद करो', भाजपा विधायक ने लिखा खत
Thu, 10 Oct 2019 10:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(लोनी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(लोनी)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखते हुए अपील की है कि कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे रिएलिटी शो बिग बॉस-13 को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। उन्होंने अपनी अपील को बल देने के लिए शो पर कई तरह के आरोप लगाते हुए एक लंबी चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि बिग बॉस-13 का प्रसारण प्राइम टाइम के स्लॉट में किया जा रहा है, जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है।
विज्ञापन
साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
Ghaziabad: BJP MLA from Loni, Nand Kishor Gurjar has written to Minister of Information & Broadcasting, Prakash Javadekar asking him to immediately stop the telecast of 'Bigg Boss - 13' alleging that the show is 'spreading vulgarity & hurting the social morality of the country'. pic.twitter.com/JDh7HkXktH
— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2019
बता दें कि बिग बॉस के सीजन 13 को बंद करने के लिए पहले भी धरना प्रदर्शन हो चुके हैं। दरअसल इस सीजन में बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट लाया गया था। इसके तहत लड़की और लड़के को एक ही बेड शेयर करना था, जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद इस कॉन्सेप्ट को बिग बॉस ने वापस ले लिया।