फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big tempo and e-rickshaw will be closed on GT road

जीटी रोड पर बंद हो जाएंगे बड़े टेंपो और ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन से करें सफर

Sun, 28 Jul 2019 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Big tempo and e-rickshaw will be closed on GT road
जाम - फोटो : अमर उजाला

आप सोमवार को दिल्ली, नोएडा स्थित दफ्तर जाने के लिए निकल रहे हैं तो जरा संभलकर ही निकलें। सावन का सोमवार, सप्ताह का पहला दिन और शिवरात्रि से एक दिन पूर्व डाक कांवड़ के आगमन के चलते जाम झेलना पड़ेगा। पुलिस के पास डायवर्जन का कोई व्यवस्थित प्लान नहीं होने से सोमवार को जाम लगने के पूरे आसार हैं। साथ ही रविवार रात 12 बजे से कांवड़ियों की सहूलियतों के लिए शहर में डायवर्जन किया जाएगा। सभी सड़कों के वाहनों को डायवर्ट किए जाने से एनएच-9 पर जबरदस्त जाम लगा रहा है। पुलिस का कहना है कि डाक कांवड़ तेज गति से निकलने के चलते वाहनों को रोककर निकाल पाना मुश्किल है। इसलिए जीटी रोड पर टेंपो और ई-रिक्शा को भी बंद किया जाएगा। ऐसे में दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद जाने वालों को मेट्रो राहत दे सकती है।

विज्ञापन


29 जुलाई को सावन का सोमवार और सप्ताह का पहला दिन होने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। शिवरात्रि से एक दिन पूर्व हरिद्वार से डाक कांवड़ आनी शुरू हो गई है। जीटी रोड पर घंटाघर से हापुड़ मोड़ की ओर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही एनएच-58 से जीटी रोड पर डाक कांवड़ियों को निकाला जाएगा। इससे आम लोग अपने वाहनों से एनएच-9 होकर दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद की ओर जा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि सावन के सोमवार पर दूधेश्वरनाथ मंदिर के पास रूट डायवर्जन रहेगा। सप्ताह का पहला दिन होने पर आफिस आने-जाने वालों की भीड़ अधिक होगी। डाक कांवड़ की गति काफी तेज होती है। डाक कांवड़ को रोककर बीच में वाहनों को गुजारना संभव नहीं है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ, हापुड़ की ओर आने और जाने वाले वाहन चालक एनएच-9 से होकर ही गंतव्य को जा सकेंगे। 
विज्ञापन

 

जीटी रोड पर बंद होंगे टैंपो

एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जीटी रोड पर शिवरात्रि से पूर्व कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को शिवरात्रि है। जीटी रोड से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य जिलों और राज्यों में जाने वाले कांवड़िये तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरान जरूरत पड़ी तो जीटी रोड पर टेंपो का संचालन बंद किया जाएगा। केवल छोटे ऑटो को ही चलने दिया जाएगा। 

 

दिल्ली, नोएडा-गुरुग्राम जाने में होगी परेशानी

दूधेश्वरनाथ मंदिर पर भक्तों की भीड़ होने से हापुड़ मोड़ से यातायात बंद किया जाएगा। घंटाघर से वाहनों को इधर नहीं आने दिया जाएगा। वाहन चालक पुराने बस अड्डे होकर ही गुजरेंगे। साथ ही जिन लोगों को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद की ओर जाना है, वह नए बस अड्डे (शहीद स्मारक मेट्रो स्टेशन) से सफर कर सकते हैं। अपने वाहन से उन्हें एनएच नौ से ही होकर गुजरना होगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जीटी रोड पर दो पहिया वाहन, ऑटो और ईरिक्शा चलेंगे। जिन्हें बीच बीच निकाला जाएगा। 

 
विज्ञापन

रुक रुक के लगता रहा जाम

डायवर्जन के चलते रविवार को भी वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ा। दिल्ली-वजीराबाद रोड, जीटी रोड, लिंक रोड, एनएच-9 पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। वाहनों का दबाव बढ़ने के दौरान जाम की स्थिति रही। ट्रैफिक को रोककर कांवड़ियों को निकाला गया। सुबह से ही पुलिस और यातायात पुलिस के अधिकारी सड़कों पर रहे। हर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed