Ghaziabad: एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता, एक करोड़ की प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ीं, तीन आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि तस्करी के इस खेल में सरफराज अहमद और युसूफ खान उर्फ गुड्डू डॉक्टर के अहम भूमिका है। दोनों को इस काम में डेढ़ लाख रुपये मिलते थे, जिसमें वह चालक तुफैल चौधरी को 25000 रुपये देते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के कौशांबी थाने की पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने यूपी गेट के पास से एक करोड़ कीमत की प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की 15000 शीशी पकड़ी हैं। टीम की संयुक्त कार्रवाई में सरफराज अहमद, युसूफ खान उर्फ गुड्डू डॉक्टर और तुफैल चौधरी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि तस्करी के इस खेल में सरफराज अहमद और युसूफ खान उर्फ गुड्डू डॉक्टर के अहम भूमिका है। दोनों को इस काम में डेढ़ लाख रुपये मिलते थे, जिसमें वह चालक तुफैल चौधरी को 25000 रुपये देते थे। एंटी नारकोटिक्स सेल को मेरठ से तीनों के गाजियाबाद होते हुए पश्चिम बंगाल जाने की लोकेशन मिल रही थी।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित दवाई के तस्करी में सरफराज अहमद ने मेरठ से फार्म के गद्दे का ईमेल बनाकर झांसा देने का प्रयास किया था, लेकिन वह पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने गाजियाबाद के लोगों के भी नाम बताए हैं पुलिस उनकी भूमिका पता कर रही है।